याकूब को कोई जल्लाद नहीं देगा फांसी तो फिर कौन?
नई दिल्ली। बुधवार को मुंबई हमले के दोषी याकूब मेमन की आखिरी आस भी खत्म हो गई है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने उसकी दया याचिका को खारिज कर दिया है। अब याकूब को गुरूवार सुबह 7 बजे फांसी देना तय है।
मालूम हो कि मेमन को 12 मार्च, 1993 को मुंबई में हुए श्रंखलाबद्ध बम विस्फोट का दोषी पाया गया है। टाडा अदालत ने जुलाई, 2007 में मेमन और 11 अन्य को मुंबई विस्फोट (1993) मामले में मृत्युदंड सुनाया था, जिस घटना में 257 लोगों की मौत हो गई थी और 712 लोग घायल हो गए थे।
आईये जानते है फांसी से पहले याकूब मेनन के साथ क्या-क्या होगा?
- जानकारी के मुताबिक सुबह 7 बजे नागपुर सेंट्रल जेल में याकूब मेमन को फांसी दी जायेगी।
- जिस रस्सी से याकूब को फांसी दी जायेगी वो रस्सी नागपुर जेल में ही बनी हैं।
- लेकिन इससे पहले सुबह 5 बजे याकूब को उठाया जायेगा और उसके बाद उसे नहाने के लिए भेजा जायेगा।
- नहाने के बाद उसे साफ कपड़े पहनाये जायेंगे और उसके बाद उसे धार्मिक किताब पढ़ने को दी जायेगी।
- अगर वो किसी मौलाना से मिलना चाहता है तो उससे भी मिलवा दिया जायेगा।
- उसके बाद उसे उसका पसंदीदा खाना दिया जायेगा।
- याकूब को कोई जल्लाद फांसी नहीं देगा।
- उसके गले में फांसी का फंदा जेल सुपरिटेंडेंट योगेश देसाई डालेंगे, मालूम हो कि जेल सुपरिटेंडेंट योगेश देसाई ने ही आतंकी अजमल कसाब को फांसी दी थी।
- उसके बाद उसके शव को अस्पताल लाया जायेगा, जहां उसका पोस्टमार्टम होगा।
- उसके बाद उसके शव को उसके परिवार वालों को सौंप दिया जायेगा। परिवार वालों को सौंपने के बाद याकूब मेमन के शव की जिम्मेदारी उसके परिवार वालों को होगी।
- टीवी चैनलों के मुताबिक याकूब के परिवार वाले उसके शव को मुंबई ले जाना चाहते हैं लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
- फिलहाल इस समय महाराष्ट्र समेत पूरे देश में सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है।
- कहा जा रहा है कि पिछले दो दिन से ही याकूब ने खाना-पीना छोड़ दिया है।













Click it and Unblock the Notifications