परिवार ने माहिम कब्रिस्तान में चार दिन पहले ही बुक करा दी है याकूब मेमन की कब्र
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सुप्रीम कोर्ट ने 1993 में मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब अब्दुल रज्जाक मेमन की फांसी का रास्ता साफ करते हुए डेथ वारंट के खिलाफ उसकी अपील खारिज कर दी। अब याकूब मेनन को कल सुबह 7 बजे नागपुर जेल में फांसी दी जाएगी। इन सबके मद्देनजर नागपुर जेल सहित पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जेल के बाहर एंटी माइन व्हीकल्स तैनात कर दी गई है।

सूत्रों ने बताया है कि याकूब मेमन के परिवार वालों ने माहिम कब्रिस्तान में चार दिन पहले ही याकूब की कब्र बुक करवा ली थी। उल्लेखनीय है कि याकूब मेमन ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजकर अपनी फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने का अनुरोध किया है। यह पहली बार है, जब याकूब ने सीधे राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजी है। इससे पहले इसी तरह की अपील याकूब की ओर से उसके परिवार ने दाखिल की थी, जिसे राष्ट्रपति ने अप्रैल 2014 में खारिज कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications