राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जय प्रकाश निषाद को बनाया यूपी से उम्मीदवार
लखनऊ। भाजपा ने 24 अगस्त को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए जयप्रकाश निषाद को उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें समाजवादी पार्टी के नेता बेनी प्रसाद वर्मा के निधन के बाद यूपी में राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है जिसके लिए भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया है।

जयप्रकाश निषाद गोरखपुर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हैं। जयप्रकाश निषाद पहले बहुजन समाज पार्टी में थे। जयप्रकाश निषाद पूर्व विधायक है। वह बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर 2012 में चौरीचौरा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी में जयप्रकाश निषाद को शामिल कराया था।
निषाद को हाल ही में पूर्वांचल विकास बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया था। बेनी प्रसाद वर्मा के निधन से खाली हुई राज्यसभा की सीट का कार्यकाल वर्ष 2022 तक है। बीजेपी ने जयप्रकाश निषाद को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाकर पिछड़ों पर दांव लगाया है। जयप्रकाश निषाद का कार्यकाल पांच मई 2022 तक रहेगा। आपको बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति में जयप्रकाश निषाद को राज्यसभा उपचुनाव का उम्मीदवार बनाने की घोषणा की गई है। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने निषाद के नाम पर मुहर लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications