पुरी-अहमदाबाद में धूमधाम से निकली जगन्नाथ रथयात्रा, पीएम मोदी-राहुल गांधी ने दी बधाई
9 दिनों तक चलने वाली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच आज से ओडिशा और गुजरात में शुरू हो गई है।
नई दिल्ली। 9 दिनों तक चलने वाली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच आज से ओडिशा और गुजरात में शुरू हो गई है। ओडिशा के पुरी में रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा अपने घर यानी जगन्नाथ मंदिर से गुंडिचा मंदिर जाते हैं। गुंडिचा मंदिर को भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर माना जाता है। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में शुरू हुई रथयात्रा की सुबह की आरती में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शामिल हुए। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सोने की झाड़ू लगाकर रथयात्रा का शुभारंभ किया।

LIVE Feed













Click it and Unblock the Notifications