कौन है ये बच्चा? जिसे बताया जा रहा भगवान जगन्नाथ स्वामी का रूप, मंदिर के सामने भजन गाते हुए Video वायरल
Jagannath Puri temple Viral Video: ओडिशा के पुरी स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के सामने एक छोटे से बच्चे का मजीरा बजाते भजन गाते हुए वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस अद्भुत वीडियो में बच्चा पूरी श्रद्धा और भक्ति में लीन होकर भजन कर रहा है, जिसकी बोलती हुईं आंखें कई लोगों को सीधे भगवान जगन्नाथ स्वामी की छवि से जोड़ रही हैं।
सोशल मीडिया पर खासा पसंद किए जा रहे इस मार्मिक दृश्य में, बच्चा मंदिर के सामने ज़मीन पर बैठा है। वह अपने छोटे-छोटे हाथों से मंजीरा बजाते हुए, अद्भुत लय में भक्तिभाव से गोल-गोल घूमता नज़र आ रहा है। उसकी यह सहज और गहरी भक्ति लाखों लोगों का दिल छू रही है।

जगन्नाथ भगवान की भक्ति में लीन यह मासूम बच्चा इंस्टाग्राम से लेकर सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर तेज़ी से लोकप्रियता बटोर रहा है। वीडियो देखने के बाद अनेक यूज़र्स बच्चे की आँखों में साक्षात् भगवान जगन्नाथ के दर्शन होने की बात कह रहे हैं।
कौन है ये वायरल बच्चा?
इस बच्चे का नाम धानू है और इस बच्चे की धनंजय अरविंद खरकंदे के नाम से इंस्टाग्राम आईडी भी है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बच्चे के लगातार फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं। इस बच्चे का भक्ति भाव से भरा हुआ वीडियो यूज़र्स को मानसिक शांति, सच्ची भक्ति और एक सकारात्मक संदेश दे रहा है। इसकी पवित्र ऊर्जा और मासूमियत ने इसे बेहद प्रभावशाली बना दिया है।

प्रेमानंद महाराज से भी मिल चुका है ये बच्चा
यह बच्चा केवल एक वायरल स्टार ही नहीं, बल्कि भक्ति की उस पवित्र ऊर्जा का प्रतीक भी है, जिसे देखकर मन को असीम शांति मिलती है। हाल ही में यह वायरल बॉय वृंदावन भी पहुंचा था, जहाँ उसे प्रेमानंद महाराज के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जगन्नाथ धाम, काशी और पुरी जैसे धार्मिक पेजों पर भी यह वीडियो काफी सराहा जा रहा है। कमेंट सेक्शन में कई लोग बच्चे को 'कलयुग के देवता' भगवान जगन्नाथ स्वामी का ही साक्षात रूप बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications