वायएस जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के नए सीएम, राज्यपाल नरसिम्हन ने दिलाई शपथ

Recommended Video

    Jagan Mohan Reddy ने Andhra Pradesh Chief Minister पद की ली Oath | वनइंडिया हिंदी

    विजयवाड़ा। वायएस जगन मोहन रेड्डी ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के सीएम पथ की शपथ ली। विजयवाड़ा के इंदिरा गांधी स्टेडियम में राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन ने जगमोहन रेड्डी को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, नवीन पटनायक और कई बड़े नेता पहुंचे। 46 साल के रेड्डी की पार्टी वायएसआर कांग्रेस ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल की है। जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के सीएम रहे मरहूम वायएस राजशेखर रेड्डी के बेटे हैं।

    राज्यपाल नरसिम्हन ने दिलाई शपथ

    जगन रेड्डी की मां विजयलक्ष्मी, उनकी पत्नी भारती और बहन शर्मिला भी शपथ समारोह में पहुंचीं। आंध्र के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जगन ने न्यौता दिया था। नायडू शपथ में नहीं गए। वहीं मोदी खुद आज शाम दिल्ली में पीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं, वो भी विजयवाड़ा नहीं पहुंंचे।

    जगनमोहन रेड्डी का शपथ ग्रहण समारोह पहले विजयवाड़ा के आईजीएमसी स्टेडियम में की गईं थीं। भारी बारिश और तूफान में ये सभी तैयारियां पूरी तरह बर्बाद हो गईं। जिसके बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम को इंदिरा गांधी स्टेडियम में शिफ्ट किया गया। शपथ समारोह में करीब 40 हजार लोग शामिल रहे।

    लोकसभा चुनाव के साथ हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली की वायएसआर कांग्रेस ने राज्य की 175 में से 151 विधानसभा सीटें जीती हैं। राज्य में लोकसभा की 25 में से भी 22 सीटें वायएसआर को मिली हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+