'एनसी नायडू को लेकर जगन सरकार में डर, झूठे मामले किए दर्ज', बोले TDP महासचिव नारा लोकेश
टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव एनसी नाडयू ने फिर से युवा गलम पदयात्रा फिर से शुरू की है। इस मौके पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एनसी नायडू के खिलाफ एक्शन को लेकर वाईएसआरसी सरकार को निशाने पर लिया। कोनसीमा जिले के रजोल विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा की शुरुआत के दौरान लोकेश ने कहा कि वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सिस्टम में हेरफेर करके टीडीपी सुप्रीमो को झूठे मामले में फंसाने के लिए सिस्टाम पर दबाव डाला।
टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने 79 दिनों के अंतराल के बाद एक बार फिर कोनसीमा जिले के रजोल पोदालाडा से अपनी युवा गलाम पदयात्रा फिर से शुरू की। इस दौरान तातिपाका में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। लोकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने पूर्व सीएम एनसी नायडू को फंसाने के लिए सिस्टम पर दबाव बनाने की कोशिश की।

किया कि अगर नायडू को 53 दिनों के लिए झूठे आरोप में जेल में डाल दिया गया तो 43,000 करोड़ रुपये की सार्वजनिक धनराशि लूटने और 38 मामलों में आरोपी होने के लिए जगन को कहां रखा जाना चाहिए।
लोकेश ने कहा कि टीडीपी के लिए संकट का सामना करना कोई नई बात नहीं है। एनटी रामाराव सरकार गिरने के बाद तेलुगु लोगों ने लड़ाई लड़ी। जनता ने एक बार फिर एनटीआर को मुख्यमंत्री के रूप में चुना था।
टीडीपी नेता लोकेश ने कहा कि जगन सरकार ने कौशल विकास, फाइबरनेट, अमरावती इनर रिंग रोड संरेखण और पिछले टीडीपी शासन की रेत और शराब नीतियों में अनियमितताओं जैसे झूठे मामले दर्ज किए। सीएम ने जगन ऐसा क्यों किया, क्योंकि वे टीडीपी की लोकप्रियता से डरते हैं। ऐसे में वाईएसआरसी सरकार ने टीडीपी प्रमुख को झूठे केस में फंसाने की कोशिश की है।












Click it and Unblock the Notifications