जामिया के बाद जाफराबाद और सीलमपुर में हिंसक प्रदर्शन, बसों में तोड़फोड़
नई दिल्ली। नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली समेत देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। जामिया मिल्लिया इस्लामिया से शुरू हुआ हिंसक प्रदर्शन अब दिल्ली के सीलमपुर और जाफराबाद इलाके में तोड़फोड़ और आगजनी शुरू हो गई है। हजारों के तादाद में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों और पुलिसवालों के बीच झड़प भी हुई। उपद्रवियों ने डीटीसी की 3 बसों में तोड़फोड़ की, वहीं पुलिस की एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी है। जवाब में पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है।

Recommended Video
Citizenship Act : East Delhi के Jafarabad में हिंसक प्रदर्शन | वनइंडिया हिंदी
LIVE Feed
दिल्ली के उपराज्यपाल, अनिल बैजल: मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। किसी भी तरह की हिंसा में शामिल न हों और दिल्ली पुलिस को हिंसक तत्वों के बारे में तुरंत सूचित करें। हिंसा न केवल अवैध है, बल्कि अमानवीय भी है। शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक साधनों के माध्यम से अपनी चिंताओं को व्यक्त करें।
सीलमपुर में हिंसा पर बोले दिल्ली पुलिस के जॉइंट कमिश्नर आलोक कुमार, 'एक भी गोली नहीं छोड़ी गई है। केवल आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया है। स्थिति काबू में है, कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 2 सार्वजनिक परिवहन की बसें, 1 रैपिड ऐक्शन फोर्स की बस और कुछ बाइकों को नुकसान पहुंचाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications