J&K Weather Updates: भारी बर्फबारी से परेशान घाटी, मौसम विभाग ने बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी किया

Jammu & Kashmir Weather Updates: पूरा उत्तर भारत इस वक्त कड़ाके की सर्दी झेल रहा है तो वहीं कश्मीर में कई जगह पारा जीरो से काफी नीचे चला गया है, मौसम विभाग ने आज के लिए कश्मीर में बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी किया है, बता दें कि घाटी में पिछले 5 दिन से मौसम बिगड़ा हुआ है। बर्फबारी के कारण यातायात बाधित है , रनवे पर बहुत ज्यादा बर्फ होने की वजह से लगातार 5वें दिन श्रीनगर एयरपोर्ट से फ्लाइट नहीं उड़ी हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए लोगों से घरों से बाहर ना निकलने की अपील की है।

कश्मीर में बर्फीला तूफान

कश्मीर में बर्फीला तूफान

गौरतलब है कि मौसम विभाग की निदेशक सोनम लोटस ने पहले ही कहा था कि इस हफ्ते हमें कश्मीर में बर्फबारी का एक दौर देखने को मिल सकता है। घाटी कई हिस्सों में तापमान न्यूनतम -5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। और अगले तीन-चार दिनों तक धरती की जन्नत का यही हाल रहने वाला है।

Recommended Video

    Weather Update: Himachal में भारी बर्फबारी, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
    घाटी में चल रहा है चिल्लाई-खुर्द (छोटी ठंड)

    घाटी में चल रहा है चिल्लाई-खुर्द (छोटी ठंड)

    1 जनवरी से कश्मीर में चिल्लाई-खुर्द (छोटी ठंड) शुरू हो चुकी है। जिसकी अवधि 20 दिन की होती है, इस दौरान मौसम ठंडा जरूर रहता है लेकिन ठंड पहले की तुलना में काफी कम होती है और 21 जनवरी से कश्मीर में चिल्लाई-बाचा (बेबी कोल्ड) का पीरियड शुरू होगा।

    बर्फबारी के आगोश में घाटी

    बर्फबारी के आगोश में घाटी

    लेकिन इस बार चिल्लाई-खुर्द (छोटी ठंड) में लोगों को सर्दी का भारी सितम झेलना पड़ा है। केवल कश्मीर ही नहीं बल्कि उत्तराखंड और हिमाचल भी बीते कई दिनों से बर्फबारी के आगोश में हैं। जहां एक ओर इस बर्फबारी से गाड़ियों के आवागमन में परेशानी हो रही है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोग बर्फबारी का लुत्फ उठाते देखे गए हैं, इस बर्फबारी की वजह से ही पूरे उत्तर भारत में ठंडी हवाएं चल रही हैं।

    कई इलाकों में बिजली भी बाधित हो सकती है

    कई इलाकों में बिजली भी बाधित हो सकती है

    भारी बर्फबारी के चलते शिमला और मनाली के कई इलाकों में बिजली भी बाधित हो सकती है,उत्तराखंड और हिमाचल में भी अगले दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हुई जबकि लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लक्षद्वीप, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में बारिश हुई है।

    IMD ने सर्दी को लेकर एडवाइजरी जारी की है

    IMD ने सर्दी को लेकर एडवाइजरी जारी की है

    • बिना जरूरत लोग घरों से बाहर ना निकलें। जब भी घर से बाहर निकलें मास्क पहनकर निकलें।
    • घर के अंदर भी पर्याप्त कपड़े पहनें, ताकि ठंड से बच सके। बच्चों-बूढ़ों का विशेष ख्याल रखें।
    • गर्म चीजों और खान-पान का विशेष ख्याल रखें। विटामिट सी से भरपूर फलों का सेवन करें लेकिन सुबह के वक्त।
    • बाहर का खाना ना खाएं। नाक बहने या खांसी आने को इग्नोर ना करें और डॉक्टरों के संपर्क में रहें। स्वच्छता का विशेष ख्याल रखें। अस्थमा व दमा वाले रहें ज्यादा सावधान।
    • नंगे पांव ना घूमें और आंख-कान-गले को ढंककर रखें। संतुलित व गर्म भोजन का सेवन करें।
    • काढ़ा, हल्दी मिला दूध आदि गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें। रात के समय बाहर निकलने से बचें, निकलना जरूरी है तो गर्म कपड़े पहनें। अलाव के माध्यम से शरीर को गर्म रखें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+