J&K Weather Updates: कश्मीर में जारी रहेगी बर्फबारी, नए साल से शुरू होगा 'चिल्लाई-खुर्द'
J&K Weather Updates: पूरा उत्तर भारत इस वक्त कड़ाके की सर्दी झेल रहा है तो वहीं कश्मीर में कई जगह पारा जीरो से काफी नीचे चला गया है, आने वाले दिनों में भी कोई राहत यहां नही मिलने वाली है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले एक हफ्ते कश्मीर में कई जगहों पर जोरदार 'बर्फबारी' और 'हिमपात' की आशंका है। मौसम विभाग की निदेशक सोनम लोटस ने कहा है आने वाले सप्ताह में हमें कश्मीर में बर्फबारी का एक दौर देखने को मिल सकता है।

बर्फबारी की वजह से कांप रही है घाटी
वैसे जहां बर्फबारी की वजह से घाटी ठंड से कांप रही हैं, वहीं दूसरी ओर सैलानियों के लिए बर्फबारी खुशियों का खजाना लेकर आई है। नए साल से पहले हो रही बर्फबारी से पर्यटक काफी खुश हैं, हालांकि कोरोना महामारी के कारण इस बार पर्यटकों की संख्या उतनी नहीं है, जितनी कि हर बार होती थी लेकिन फिर भी बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे कश्मीर पहुंचे लोग काफी खुश हैं। वैसे मालूम हो कि घाटी कई हिस्सों में तापमान न्यूनतम -5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 19 दिसंबर को कश्मीर में -6.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे बड़ी रात दर्ज की थी। फिलहाल सर्दी का ये रूप 5 जनवरी तक यूंही जारी रहेगा।

1 जनवरी से कश्मीर में चिल्लाई-खुर्द (छोटी ठंड) शुरू
डल झील जम चुकी है तो वहीं गुलमर्ग में बुधवार रात तापमान -10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। वैसे राहत की बात ये है कि घाटी में 40 दिनों वाला चिल्लई कलां की अवधि आज समाप्त हो रही है, जिसकी वजह से अब ठंड का भीषण दौर गुजरने वाला है। 1 जनवरी से कश्मीर में चिल्लाई-खुर्द (छोटी ठंड) शुरू होगी जिसकी अवधि 20 दिन की होती है, इस दौरान मौसम ठंडा जरूर रहता है लेकिन ठंड पहले की तुलना में काफी कम होती है और 21 जनवरी से कश्मीर में चिल्लाई-बाचा (बेबी कोल्ड) का पीरियड शुरू होगा।

बर्फबारी का लुत्फ उठाते देखे गए लोग
केवल कश्मीर ही नहीं बल्कि उत्तराखंड और हिमाचल भी बीते कई दिनों से बर्फबारी के आगोश में हैं। जहां एक ओर इस बर्फबारी से गाड़ियों के आवागमन में परेशानी हो रही है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोग बर्फबारी का लुत्फ उठाते देखे गए हैं, इस बर्फबारी की वजह से ही पूरे उत्तर भारत में ठंडी हवाएं चल रही हैं।
हमीरपुर और मंडी में भी बारिश होने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार पालमपुर, सोलान, नाहान, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी में भी बारिश होने का अनुमान है। भारी बर्फबारी के चलते शिमला और मनाली के कई इलाकों में बिजली भी बाधित हो सकती है, इस बार कोरोना महामारी की वजह से पयर्टकों का आना-जाना यहां नहीं हो पा रहा है, नहीं तो हर साल यहां पर बर्फबारी को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग आते-जाते हैं।
बर्फबारी की दिलकश तस्वीरों को देखने के लिए यहां करें क्लिक












Click it and Unblock the Notifications