जम्मू कश्मीर में NIA को मिली बड़ी सफलता, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। जिस तरह से 2017 में अमरनाथ यात्रियों पर हमला हुआ और कथित तौर पर पीडीपी के पूर्व विधायक एजाज अहमद मीर की कार का इस्तेमाल हुआ था। उनके आवास पर तैनात एसपीओ आदिल बशीर शेख तमाम हथियारों के साथ फरार हो गया था। उसके बाद आज एनआईए को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है। एनआईए ने इस मामले में तीन आरोपी परवीज ए वानी, जावी दार, सबजर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों ने एसपीओ आदिल बशीर और उसके सहयोगी को मदद की थी। ये लोग एके 47 राइफले और अन्य हथियार लेकर फरार हो गए थे। यही नहीं ये लोग पूर्व विधायक की पिस्टल भी लेकर फरार हो गए थे।

nia

इन तीनों ही आरोपियों को एनआईए की विशेष अदालत में बुधवार को पेश किया जाएगा और पुलिस हिरासत मांगी जाएगी, जिससे की इस मामले में बड़े साजिश की पूछताछ की जा सके। गौरतलब है कि यावर अहमद दार और रफीक अहमद ही एसपीओ आदिल शेख के हथियार को लेकर फरार हो गए थे। बता दें कि इससे पहले एनआईए ने रफी को गिरफ्तार किया था, जबकि आदिल और यावर अभी भी फरार है। 28 सितंबर 2018 को आदिल बशीर शेख और उसके सहयोगी पूर्व विधायक की पिस्टल , एके 47 राइफल को लेकर फरार हो गए थे।

बता दें कि एनआईए ने जेकेएलएफ के नेता यासीन मलिक, शब्बीर शाह, जफर भट और मसर्रत आलम के घरों की कुछ दिन पहले तलाशी ली थी। मीरवाइज और सहराई को छोड़कर बाकी सभी नेताओं को कुछ समय के लिए जेल भेज दिया गया। एनआईए ने 26 फरवरी को आतंकियों की फंडिंग से जुड़े मामले में मीरवाइज समेत कई अलगाववादी नेताओं के यहां छापेमारी की थी। एनआईए के दल ने पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मीरवाइज, नसीम गिलानी और तहरीक-ए-हुर्रियत के अध्यक्ष अशरफ सेहराई समेत कुछ अलगाववादी नेताओं के घरों पर तलाशी ली। इसमें कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बरामद किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+