J&K: सांबा के ब्रहमना इलाके में चार जगहों पर दिखे संदिग्ध ड्रोन, तलाशी अभियान जारी

श्रीनगर, 02 अगस्त। एक बड़ी खबर जम्मू से है, यहां के सांबा में रविवार को 4 संदिग्ध ड्रोन नजर आए हैं। ये ड्रोन बड़ी ब्रहमना क्षेत्र में आर्मी कैंप के पास दिखे और उसके बाद गायब हो गए। बता दें कि सांबा में लगातार दूसरे दिन ड्रोन गतिविधियां देखी गई हैं। इससे पहले शनिवार को सांबा में दो अलग-अलग जगहों पर दो ड्रोन मंडराते हुए देखे गए थे, जो कि थोड़ी देर बाद गायब हो गए थेे। मालूम हो कि इन दिनों कश्मीर की सीमाओं में कई बार ड्रोन देखे गए हैं, जो कि थोड़ी देर मंडराने के बाद पाक की सीमा में दाखिल हो गए थे, जिससे कि ये साफ है कि इन ड्रोन का पाकिस्तान से ही संबंध है।

Recommended Video

    Jammu-Kashmir के Samba में फिर दिखे अलग-अलग जगहों पर 4 संदिग्ध ड्रोन, तलाशी जारी | वनइंडिया हिंदी
    सांबा के ब्रहमना इलाके में 4 जगहों पर दिखे संदिग्ध ड्रोन

    आपको बता दें कि 27 जून को पहली बार ड्रोन के जरिए जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर हमला किया गया था। ड्रोन हमले के बाद से ही सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट पर हैं लेकिन इसके बावजूद लगातार जम्मू में सैन्य ठिकानों के आसपास ड्रोन देखे जा रहे हैं। 23 जुलाई को सुरक्षाबलों ने एलओसी से सटे अखनूर सेक्टर में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। इस ड्रोन में आईईडी बांधकर इसे भारतीय इलाके में भेजा गया था।

    ड्रोन पर भारतीय सैनिको ने गोलीबारी की थी

    इससे पहले जब 16 जुलाई को ड्रोन दिखा था तो भारतीय सैनिको ने उसपर गोलीबारी की थी, जिसके बाद वो पाकिस्तान की ओर चला गया था। इस बाबत बीएसएफ की ओर से बयान जारी करके कहा गया था कि जम्मू कश्मीर के अरनिया सेक्टर में संदिग्ध ड्रोन देखा गया था, जिस पर जब गोलोबारी की गई, तब वो पड़ोसी देश की सीमा रेखा को क्रास कर गया था। फिलहाल कई जगहों पर ड्रोन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है और इसको लेकर गाइडलाइंस जारी किए हैं। यही नहीं जिन व्यक्तियों के पास पहले से ही ड्रोन कैमरे/मानव रहित हवाई वाहन हैं, उन्हें स्थानीय पुलिस थाने में जमा करने के आदेश जारी किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+