जम्मू-कश्मीर : आतंकियों के खिलाफ हो रहे एनकाउंटर के दौरान कई इलाकों मे इंटरनेट पर बैन

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में रविवार को आंतवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, पुंछ जिले में हुई इस मुठभेड़ में दो सेनाकर्मी शहीद हो गए। इसके बाद इलाके में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया। कई घंटों से इन इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद है।

J&K: Mobile Internet services suspended in the Kashmir Valley Anantnag and Shopian

रविवार को तीन अलग-अलग जगहों पर एनकाउंटर हुआ है, जिसमें सुरक्षाबलों के जवानों ने 8 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है, इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान भी शहीद हुए हैं। मारे गए आतंकियों में हिजबुल का एक कमांडर भी शामिल है, वहीं सेना ने एक जिंदा आतंकी को भी पकड़ा है।

बताया जा रहा है कि ये सभी आंतकी स्थानीय थे और इनमें से दो आतंकी भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की मौत में शामिल थे।

बता दें कि कश्मीर में इस दशक का ये अब तक का सबसे बड़ा एनकाउंटर है। शोपियां में एनकाउंटर के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं, जिसके बाद इलाके के लोगों में भारी गुस्सा नजर आ रहा है। इस घटना के बाद अलगाववादी नेताओं ने दो दिन का बंद बुलाया है।

यह भी पढ़ें- Jammu & Kashmir: सेना ने ले लिया लेफ्टिनेंट फैयाज की शहादत का बदला, एनकाउंटर में 8 आतंकी ढेर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+