Jammu & Kashmir: सेना ने ले लिया लेफ्टिनेंट फैयाज की शहादत का बदला, एनकाउंटर में 8 आतंकी ढेर

जम्मू। आज कश्मीर में तीन अलग-अलग जगहों पर एनकाउंटर हुआ है, जिसमें सुरक्षाबलों के जवानों ने 8 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है, इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान भी शहीद हुए हैं। मारे गए आतंकियों में हिजबुल का एक कमांडर भी शामिल है, वहीं सेना ने एक जिंदा आतंकी को भी पकड़ा है। गौरतलब है कि ये सभी आंतकी स्थानीय थे और इनमें से दो आतंकी भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की मौत में शामिल थे।

J-K: एनकाउंटर में 8 आतंकी ढेर, 2 जवान भी शहीद

अब से थोड़ी देर पहले जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने प्रेस वार्ता करके इसती जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि शोपियां में एनकाउंटर के दौरान सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं, तो वहीं, सुरक्षा बलों के साथ झड़प में दो स्थानीय नागरिकों के भी मरने की सूचना है। मालूम हो कि आज सुबह से अनंतनाग, कचदूरा और शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ चल रही थी।

अनंतनाग के डायलगाम में एक आतंकवादी मारा गया

वैद्य ने बताया कि अनंतनाग के डायलगाम में एक आतंकवादी मारा गया और एक को जिंदा गिरफ्तार कर लिया गया है ,मारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है जबकि अभी भी शोपियां जिले में मुठभेड़ जारी है।

सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को आज सुबह अनंतनाग के पेठ दियालगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उस इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया, इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाई और इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात होने लगी।

अब तक का सबसे बड़ा एनकाउंटर

आपको बता दें कि कश्मीर में इस दशक का ये अब तक का सबसे बड़ा एनकाउंटर है। शोपियां में एनकाउंटर के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं, जिसके बाद इलाके के लोगों में भारी गुस्सा नजर आ रहा है। इस घटना के बाद अलगाववादी नेताओं ने दो दिन का बंद बुलाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+