समय आ गया है, अब राहुल गांधी पार्टी की कमान संभालें- कर्नाटक के कांग्रेस नेता ने उठाई मांग
नई दिल्ली: ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद राहुंल गांधी को फिर से कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग शुरू हो गई है। कनार्टक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव का कहना है कि अब समय आ गया है कि राहुल गांधी पार्टी की कमान संभाल लें। बता दें, कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को होली के मौके पर अमित शाहा और पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा सौंप दिया है। इसके कुछ देर बाद कांग्रेस ने सिंधिया को पार्टी से बर्खास्त कर दिया।

अब नई शुरुआत करने जा रहा हूं: ज्योतिरादित्य
ज्योतिरादित्य ने करीब 18 साल तक कांग्रेस पार्टी में शामिल रहने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस में रहते हुए लोगों की सेवा नहीं कर पा रहा था। सिंधिया ने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं की आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर पा रहा था, इसलिए अब नई शुरुआत करने जा रहा हूं।

भाजपा ज्वॉइन कर सकते हैं ज्योतिरादित्य
माना जा रहा है कि सिंधिया मंगलवार शाम को ही अपने अगले कदम को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने कहा, ''मुझे आश्चर्य नहीं है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। मुझे लगता है कि उन्हें राज्यसभा भेजा जाएगा और केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। उनके पिता माधवराव सिंधिया अगर रहते तो वे प्रधानमंत्री होते।''

क्या है मध्य प्रदेश विधानसभा का गणित
बता दें 230 विधानसभा क्षेत्रों वाली मध्य प्रदेश की विधानसभा में फिलहाल कांग्रेस के पास 114 विधायक हैं। वहीं, भाजपा के पास 107 विधायक हैं। इसके साथ ही 4 निर्दलीय, सपा के एक और बसपा के भी दो विधायक हैं। वहीं विधानसभा की दो सीटें विधायकों के निधन के चलते खाली हैं। सिंधिया के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के 19 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। अब 228 विधायकों वाली विधानसभा में कांग्रेस के पास अपने 114 विधायकों समेत 7 अन्य का समर्थन हासिल है, ऐसे में उनके पास 121 विधायक हैं। वहीं, अगर इन इस्तीफा देने वाले 20 विधायकों की संख्या को विधासनभा की कुल सीटों में से घटा दें तो यह घटकर 208 रह जाएगी। ऐसे में बहुमत के लिए 105 सीटों की जरूरत होगी।
-
परिसीमन वार्ता में कांग्रेस की देरी के बीच अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की वकालत की। -
अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की, जबकि कांग्रेस ने परिसीमन पर चर्चा को स्थगित कर दिया। -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications