ITBP के जवान ने बेहद खास अंदाज में दी बप्पी लहिरी को श्रद्धांजलि, वीडियो वायरल
आईटीबीपी के एक जवान ने भी बप्पी लहिरी को अपने ही अंदाज में श्रद्धांजलि दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुंबई, 16 फरवरी। देश अभी लता मंगेशकर के निधन के शोक से उबरा नहीं था कि मात्र 69 साल की उम्र में बप्पी लहरी इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। आईटीबीपी के एक जवान ने भी बप्पी लहिरी को अपने ही अंदाज में श्रद्धांजलि दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: खुद से 5 साल छोटी चित्रानी के साथ कैसे शुरु हुई बप्पी दा की लव स्टोरी? जानिए

बप्पी दा को ITBP के जवान ने दी खास अंदाज में श्रद्धांजलि
लता मंगेशकर के बाद संगीत की दुनिया का एक और सितारा इस दुनिया को तन्हा कर गया। जी, हां हम बात कर रहे हैं बप्पी लहिरी की जिन्हें प्यार से लोग बप्पी दा कहकर बुलाते थे। देश अभी लता मंगेशकर के निधन के शोक से उबरा नहीं था कि मात्र 69 साल की उम्र में बप्पी लहरी इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। उनके निधन की खबर ने पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री को गम में डुबो दिया है। सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने शब्दों में बप्पी लहरी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। आईटीबीपी के एक जवान ने भी बप्पी लहिरी को अपने ही अंदाज में श्रद्धांजलि दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आईटीबीपी का जवान वर्दी पहने बप्पी लहिरी द्वारा संगीतबद्ध किया हुगा गाना 'दिल में हो तुम' गाते हुए दिखाई दे रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
4 मिनट 15 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। जवान द्वारा बप्पी दा को श्रद्धांजलि देने का यह खास अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अब तक इस वीडियो पर डेढ़ हजार व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को ITBP_official ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वहीं, जिस जवान ने यह गाना गाया है उनका नाम सोवन बनर्जी है।

ओएसए की वजह से हुई बप्पी लहिरी की मौत
बता दें कि मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में मंगलवार रात 11 बजकर 45 मिनट पर बप्पी दा ने अंतिम सांस ली। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि बप्पी लहिरी की मौत ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया) और सीने में संक्रमण की वजह से हुई है। बप्पी को पिछले एक साल से ओएसए था। इस बीमारी में सोते वक्त कुछ सेकंड के लिए सांस रुक जाती है। यदि यह बीमारी गंभीर हो जाए तो ऐसा एक ही दिन में आपके साथ कई बार हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications