Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पेमा खांडू ने ली अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ

ईटानगर। बीजेपी नेता पेमा खांडू ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया। ईटानगर में आयोजित शपथ समारोह में राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बीडी मिश्रा ने पेमा खांडू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ मंत्रिमंडल के 11 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में असम, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

पेमा खांडू ने ली अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ

लोकसभा चुनाव 2019 में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी बढ़िया प्रदर्शन किया है। नॉर्थ-ईस्ट के इस राज्य में पार्टी ने न केवल बंपर सीटें अपने नाम की हैं, बल्कि नई सरकार भी बनाने में सफल रही। अरुणाचल के मुख्यमंत्री के तौर पर पेमा खांडू बुधवार को शपथ ग्रहण किया। उनके साथ मंत्रिमंडल के 11 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया।

अरुणाचल प्रदेश में 11 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। 23 मई को मतगणना के बाद उत्तर-पूर्व के इस राज्य में भी बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया। अरुणाचल में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। लोकसभा चुनाव 2019 के साथ ही हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की। पार्टी के खाते में करीब 50.88 फीसदी वोट आए। वहीं कांग्रेस की बात करें उन्हें कुल 4 सीटों पर जीत मिली है। उसके हिस्से में 16.86 फीसदी वोट आए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+