'हेलो फ्रॉम मेलोडी टीम', प्रधानमंत्री मोदी संग इटली PM मेलोनी ने शेयर किया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल
PM Modi Italy PM Meloni Video: 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम की शपथ लेने के बाद G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए इटली पहुंचे। जहां उन्होंने दुनिया भर के देशों के नेताओं से मुलाकात की। इस बीच पीएम मोदी और इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है।
इटली पीएम मेलोनी ने पीएम मोदी संग अपनी सेल्फी का वीडियो शेयर किया, जिसको काफी पंसद किया जा रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में #मेलोडी लिखा। जिसको पीएम मोदी ने भी रीट्वीट किया।

रिकॉर्ड तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर इटली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जी-7 शिखर सम्मेलन में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। जिसकी एक बानगी इटली पीएम मेलोनी की ओर से शेयर की गई सेल्फी वीडियो भी थी।
'हेलो फ्रॉम मेलोडी टीम'
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी के साथ खास सेल्फी ली। उन्होंने इसका एक शॉर्ट वीडियो भी बनाया और अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट किया। वीडियो में पीएम मोदी के साथ इटली पीएम नजर आ रही हैं और उन्होंने हेलो फ्रॉम मेलोडी टीम कहकर वीडियो बनाया।
वीडियो में पीएम मोदी के साथ मेलोनी को देखा जा सकता है। जिसमें वो मुस्कुराते हुए टीम मेलोडी की तरफ से हैलो कहतीं हुई सुनी जा सकती है। वीडियो में पीएम मोदी भी हंसते हुए नजर आ रहे हैं और हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं। दोनों नेता काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने इस बात पर पर भी मुहर लगा दी कि दोनों नेता सोशल मीडिया पर उनको लेकर पोस्ट होने वाले मीम्स भी देखते हैं।
मालूम हो कि इटली पीएम की भारत में काफी चर्चा होती हैं। इसी के साथ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको #Melodi हैशटैग भी दिया हुआ है।
बता दें कि दोनों नेताओं की मुलाकात का यह दूसरा मौका है। G7 के आउटरीच सेशन से पहले पिछले साल नवंबर में COP28 समिट में भी दोनों की सेल्फी काफी वायरल हुई थी। जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications