AAP समर्थक रघु राम के विवाह की तैयारियां शुरू, सिंगर नैटली से कर रहे हैं दूसरी शादी

टीवी प्रोड्यूसर-एक्टर और आप समर्थक रघु राम जल्द ही दोबारा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रघु अपनी गर्लफ्रेंड इटैलियन-कैनेडियन सिंगर नैटली डी लूचो से गोवा में शादी करेंगे। इस शादी के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं।

नई दिल्ली। टीवी प्रोड्यूसर-एक्टर और आप समर्थक रघु राम जल्द ही दोबारा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रघु अपनी गर्लफ्रेंड इटैलियन-कैनेडियन सिंगर नैटली डी लूचो से गोवा में शादी करेंगे। इस शादी के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। हाल ही में होने वाली दुल्हन नैटली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बूमारैंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें शादी की तैयारियां साफ देखी जा सकती हैं।

Raghu Ram

इस वीडियो में नैटली और रघु अपने दोस्तों के साथ ड्रिंक कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर नैटली ने लिखा, 'कार्यक्रम शुरू करते हैं।' एमटीवी के शो रोडीज से स्टार बनने वाले रघु राम की नैटली डी लूचो से दूसरी शादी है। नैटली इससे पहले एक्टर एजाज खान के साथ रिलेशनशिप में थीं, वहीं रघु ने एक्ट्रेस सुगंधा गर्ग से शादी की थी। दोनों ने इसी साल एक-दूसरे से तलाक लिया था।

ये भी पढ़ें: भाजपा के टिकट पर 2019 लोकसभा चुनाव लड़ने पर क्या बोलीं माधुरी, जानिए

नैटली और रघु की मुलाकात साल 2011 में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। रघु ने नैटली से अपने रिश्ते को लेकर कहा था कि इसके बारे में सबसे पहले उनकी एक्स-वाइफ सुगंधा को मालूम चला था। नैटली को प्रपोज करने के बाद 23 नवंबर को दोनों ने एक ग्राफिक के जरिये सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा की थी। शादी गोवा में पारंपरिक भारतीय तरीके से होगी।

ये भी पढ़ें: बेटी की शादी के लिए उदयपुर पहुंचा अंबानी परिवार, गरीबों को 3 वक्त का खाना खिलाकर हुआ शुभारंभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+