इसरो आज लॉन्च करेगा श्रीहरिकोटा GSAT-29
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज (14 नवंबर) तमिलनाडु के श्रीहरिकोटा से संचार उपग्रह जीएसएटी-29 लॉन्च करेगा। 3,423 किलोग्राम वजनी उपग्रह को प्रक्षेपण वाहन जीएसएलवी-एमके3-डी2 के जरिए श्री हरिकोटा रेंज से शाम 5 बजकर 8 मिनट पर लॉन्च होगा। हालांकि, खराब मौसम की वजह से प्रेक्षपण के समय को आगे बढ़ाया जा सकता है। तमिलनाडु के तटीय इलाकों में आज शाम तक गाजा तूफान के टकराने की भी संभावना है।

श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से रॉकेट लॉन्च किया जाएगा। इसरो का यह दूसरा सबसे वजनी रॉकेट होगा, जो चेन्नई से 90 किमी दूरी से लॉन्च होगा। इसरो की वेबसाइट पर कहा कि उपग्रह में मौजूद प्रणोदन प्रणाली का इस्तेमाल करते हुए इसे अंतिम भूस्थैतिक कक्षा (जीईओ) में पहुंचाया जाएगा, और प्रक्षेपक से अलग होकर निर्धारित कक्षा में पहुंचने में कुछ दिनों का वक्त लग सकता है।
इसरो के अनुसार, जीएसएलवी-एमके III रॉकेट की दूसरी उड़ान होगी, जो लॉन्च होने के बाद 10 साल तक काम करेगा। लॉन्च होने के बाद पृथ्वी से 36,000 किमी दूर जियो स्टेशनरी ऑर्बिट (जीएसओ) में स्थापित होगा।
यह भारत के दूरदराज के क्षेत्रों में हाई स्पीड डेटा को ट्रांसफर करने में मदद करेगा। आज लॉन्च होने वाला इसरो का इस साल का यह पांचवा रॉकेट लॉन्च होगा।
ये भी पढ़ें: इसरो प्रमुख बोले, 2022 तक मानव को अंतरिक्ष में भेजेगा भारत












Click it and Unblock the Notifications