ना लाल, ना पीला, ना नारंगी, तो आखिर किस रंग का है सूरज? असलियत जानकर रह जाएंगे हैरान
Real color of Sun: चंद्रयान 3 की कामयाबी के बाद अब भारत ने सूर्य पर अपना मिशन भेज दिया है। इसरो के रॉकेट आदित्य एल1 की लॉन्चिंग आज यानी 2 सितंबर 11 बजकर 40 मिनट पर हुई। इसरो के इस सौर मिशन आदित्य एल1 के प्रक्षेपण को देखने के लिए श्रीहरिकोटा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सूर्य का अध्ययन करने के लिए ये मिशन भेजा गया है। इस मिशन से सूर्य के बारे में कई बातें समझने में मदद मिलेगी। इस बीच चलिये आपको बताते हैं कि सूर्य का असली रंग क्या है।
सूर्य का असली रंग क्या?
बचपन से हमें सूर्य का रंग कभी पीला, कभी नारंगी तो कभी भगवा बताया गया है। लेकिन बेहद कम लोग ही जानते होंगे कि सूर्य का असली रंग कौन सा है। पृथ्वी से सूर्य की बात करें तो ये समय-समय पर अलग रंगों का दिखाई देता है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि सूर्य का रंग ना तो पीला है, ना तो ऑरेंज और ना ही भगवा। ऐसा तो पृथ्वी से हमें अपनी आंखों से नजर आता है।

ना ओरेंज, ना लाल और ना पीला
नासा की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब नासा के वैज्ञानिकों ने सूरज की असली तस्वीर देखी तो उसका रंग ना तो लाल था, ना तो पीला और ना ही भगवा। बल्कि ये रंग था सफेद। यानी कि सूरज का असली रंग सफेद है। अब ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि अगर सूरज का असली रंग सफेद है तो फिर हमें ये धरती से सफेद रंग का क्यों दिखाई नहीं देता। ऐसे में वैज्ञानिकों ने बताया कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब सूर्य की किरणएं हमारी आंखों तक पहुंचती है तो उनकी मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि वो हमारी आंखों की फोटिरिसेप्टर कोशिकाओं को संतृप्त कर देती है। ऐसे में सूरज का असली रंग ना दिखकर ये लाल, पीला या फिर नारंगी नजर आता है।
लॉन्च हुआ 'आदित्य एल1'
इससे पहले आदित्य एल1 की लॉन्चिंग को लेकर इसरो के पूर्व चेयरमैन जी. माधवन नायर ने कहा कि ये मिशन बहुत ही ज्यादा जरूरी है। आदित्य एल 1 को लैंग्रेजियन प्वाइंट 1 के आसपास ही रखा जाएगा। यहां पृथ्वी और सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल खत्म हो जाता है। साथ ही न्यूनतम ईंधन के साथ हम वहां अंतरिक्ष यान बनाए रख सकते हैं। इसके अलावा 24 घंटों सातों दिन ऑब्जर्वेशन भी संभव है। अंतरिक्ष यान में सात उपकरण लगाए गए हैं। इस मिशन का डेटा वायुमंडल में होने वाली विभिन्न घटनाओं, जलवायु परिवर्तन अध्ययन आदि को समझने में मदद करेगा।












Click it and Unblock the Notifications