अब 'गगन' बतायेगा ट्रेन की सही लोकेशन
नई दिल्ली। बहुत जल्द भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) भारतीय रेलवे के लिए नेविगेशन सिस्टम लांच करने जा रहा है जिसके जरिये आप ट्रेन की लोकेशन का बड़ी आसानी से पता लगा लेंगे। जिसके चलते अब भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों को आसानी हो जायेगी।
इस बारे में जानकारी इसरो चीफ ऐ सी किरण कुमार ने दी है, उन्होंने मीडिया से कहा कि इसरो स्पेस टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके रेलवे की पोजिशन को आसानी से ट्रैक कर लेगा। इस टेक्नोलॉजी का नाम गगन है यानी कि (GPS-aided geo-augmented navigation system)
जो कि ट्रेन की लोकेशन कहीं से भी पता लगा लेगा , चाहे वो ट्रेन जंगलों से जाये या फिर सुंरग से। इस टेक्नोलॉजी का प्रयोग आये दिन हो रहे मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर हो रहे एक्सीडेंट को कम करने के लिए किया जायेगा।













Click it and Unblock the Notifications