Chandrayaan-2 के LI4 कैमरे से कैसी दिखती है धरती, पहली तस्वीरें

नई दिल्ली- इसरो ने चंद्रयान-2 से ली गईं धरती की पहली और अद्भुत तस्वीरें दुनिया के साथ साझा की हैं। ये तस्वीरें चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर में लगे एलआई4 कैमरे से ली गई हैं। ये तस्वीरें चंद्रयान-2 से एक तरह से पृथ्वी के अलग-अलग रंगों को दिखाता है। इन तस्वीरों को देखकर भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की वो बात याद आ जाती है, जब उनसे पूछा गया था कि स्पेस से उन्हें अपना भारत कैस दिख रहा है, तो उन्होंने कहा था- सारे जहां से अच्छा।

चंद्रयान-2 से ली गई पृथ्वी की पहली अद्भुत तस्वीरें

इसरो ने रविवार को चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर में लगे एलआई4 कैमरे से ली गई तस्वीरें ट्विटर के माध्यम से दुनियाभर के लोगों के साथ शेयर की हैं। इसरो ने अलग-अलग ऐंगल से ली गई तस्वीरों की एक सीरीज जारी की है, जो एलआई4 कैमरे से शनिवार को ली गई है। इसरो ने तस्वीरों के साथ एक टैग लाइन दिया है, 'चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर से ली गई पृथ्वी की सुंदर तस्वीरों का पहला सेट। 3 अगस्त, 2019 को चंद्रयान-2 के एलआई4 कैमरा से पृथ्वी का नजारा।'

चंद्रयान-2 से ली गई दूसरी तस्वीर

चंद्रयान-2 से ली गई दूसरी तस्वीर

गौरतलब है कि पिछले 22 जुलाई को भारत ने तब अंतरिक्ष पर एक बड़ा कदम रखा था, जब कम खर्च में शक्तिशाली थ्री-स्टेज रॉकेट जीएसएलवी-एमकेआईआईआई-एम1 से स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी के ऑर्बिट में लॉन्च किया गया था।

चंद्रयान-2 से ली गई तीसरी तस्वीर

चंद्रयान-2 से ली गई तीसरी तस्वीर

ये रॉकेट आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से छोड़ा गया था। अब इसी मिशन से इसरो को तस्वीरें मिलनी शुरू हो गई हैं, मतलब मिशन अपने काम को सही दिशा में अंजाम दे रहा है।

चंद्रयान-2 से ली गई चारों तस्वीरें

गौतलब है कि इसरो 3,850 किलोग्राम वजनी चंद्रयान-2 को चंद्रमा के पास पहुंचने तक 15 ऑर्बिट में सावधानी से एक-एक करके उठाने की योजना पर काम कर रहा है।

धीरे-धीरे चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है स्पेसक्राफ्ट

धीरे-धीरे चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है स्पेसक्राफ्ट

बता दें कि चंद्रयान-2 के तीन हिस्से हैं- ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर, जिन्हें तय समय-सीमा में धरती से चांद तक की करीब 4 लाख किलोमीटर की यात्रा करनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+