बड़ी कामयाबी: इसरो ने बनाया नकली दिल, कीमत सवा लाख रुपये
नई दिल्ली। इसरो के वैज्ञानिकों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है, उन्होंने एक नकली दिल को तैयार किया है। इसरो के वैज्ञानिकों ने इसे रॉकेट टैक्नोलॉजी से तैयार किया है।
फिलहाल तो इस आर्टिफिशियल हार्ट का प्रयोग केवल अभी तक सूअर पर किया गया है लेकिन इसकी कामयाबी को देखते हुए जल्द ही इसका प्रयोग मानव के लिए किया जायेगा।
नकली दिल की कीमत सवा लाख रूपये
वैज्ञानिकों के मुताबिक इस हार्ट में रॉकेट टैक्नोलाजी का प्रयोग किया गया है जिसे कि लेफ्ट वेंट्रिकल ऐसिस्ट डिवाइस कहते हैं। ये हृद्य के प्रत्यारोपण में भी मददगार है। इसकी कीमत अभी सवा लाख के आस-पास है।













Click it and Unblock the Notifications