गाय के दिल ने बचाई 81 साल की महिला की जिंदगी, जानें कैसे?
हैदराबाद। इसे विज्ञान का चमत्कार ही कहेंगे कि एक गाय गाय के दिल ने 81 साल की महिला की जिंदगी बचा ली। चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में चैन्नई के डॉक्टरों ने जो कमाल कर दिखाया उसकी जितनी भी तारिफ की जाए वो कम है।

चैन्नई के फ्रंटियर लाइफलाइन हॉस्पिटल ने एक सफल ऑपरेशन करते हुए 81 साल की एक महिला का दिल गाय के दिल से बदल दिया। महिला का हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया। हैदरबाद की रहने वाली इस महिला की वॉल्व में कुछ समस्या थी। जिसकी वजह से उसके दिल का ट्रांसप्लांट करना आवश्यक था।
महिला का 11 साल पहले भी दिल का वॉल्व बदला गया था। लेकिन समस्या एक बार फिर से होने लगी तो डॉक्टरों ने दोबारा ऑपरेशन करने का विकल्प दिया। देश के कई अस्पतालों से इस बाबत संपर्क किया, लेकिन कहीं से भी उसे सकारात्मक उत्तर नहीं मिला।
चूकिं महिला की उम्र ज्यादा हो चुकी थी, इसलिए उसके दिल में लगे वॉल्व को बदलने के लिए ऐसा तरीका अपना था जो कम से कम खतरनाक हो। इसके लिए डॉक्टरों ने गाय के दिल के टिशू से बना बायो-प्रोस्थेटिक वॉल्व बनाया और उसे महिला की महाधमनी में लगा दिया। डॉक्टरों की 4 सदस्यीय टीम ने 3 घंटे में ये ऑपरेशन कर महिला की जान बचाई।












Click it and Unblock the Notifications