Chandrayaan 2: इसरो चैयरमेन सिवन जब पीएम मोदी को ब्रीफ कर रहे थे तो आंखों में थे आंसू
बेंगलुरु। चांद से महज 2 किलोमीटर दूर पहुंचकर लैंडर 'विक्रम' का भारतीय स्पेस स्टेशन से संपर्क टूट गया। शुरुआत के अपने सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ठीक लैंडिंग से पहले लैंडर तय मार्ग से भटक गया। जिसके बाद इसरो के सेंटर में सन्नाटा छा गया। चंद्रयान-2 मिशन के लिए उत्सुक पीएम मोदी भी इसरो सेंटर पहुंचे थे। लेकिन अचनाक संपर्क टूटने के बाद पूरे हॉल के अंदर सन्नाटा छा गया।

जिसके बाद इसरो के चेयरमैन के सिवन पीएम मोदी के पास पहुंचे और उन्हें हुई गड़बड़ी के बारे में बताया। इसके बाद पीएम मोदी वहां से बाहर निकल गए। जब सिवन पीएम मोदी को मिशन की गड़बड़ी की जानकारी दे रहे थे। तब उनकी आंखों में आंसू थे। कुछ देर बाद जब पीएम मोदी वापस हॉल के अंदर आए और उन्होंने सिवन समेत अन्य वैज्ञानिको को ढ़ाढस बंधाया। इसरो के चेयरमैन के.सिवन का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि साहसिक बनें।
प्रधानमंत्री ने कहा, जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। देश आप लोगों की मेहनत पर गर्व करता है। मेरी ओर से आप सब को बधाई। आप लोगों ने विज्ञान और मानव जाति की काफी सेवा की है। आगे भी प्रयास जारी रहेगा। मैं पूरी तरह आपके साथ हूं। अच्छे की उम्मीद करते हैं। ऑल द बेस्ट! इससे पहले लैंडर के बारे में जानकारी देते हुए सिवन ने कहा, 'विक्रम लैंडर के चांद पर उतरने का मिशन योजना के मुताबिक चल रहा था और 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक सबकुछ नॉर्मल था। उसके बाद विक्रम का ग्राउंड स्टेशन संपर्क टूट गया। डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है।

इसरो की ओर से कहा गया है कि डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है। शुरुआती चरण में सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन अंतिम क्षणों में विक्रम से संपर्क टूट गया। इसरो की ओर से कहा गया है कि डेटा के विश्लेषण के बाद थोड़ी देर में घोषणा की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications