अमिताभ बच्चन को देख नेतन्याहू हुए नि:शब्द, सेल्फी के लिए भी दिखे क्रेजी, कहा-इजरायल में देखना चाहते हैं बॉलीवुड
Recommended Video

नई दिल्ली। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू गुरूवार को मायानगरी मुबंई में थे। जहां सुबह तो वो देश के उद्यमियों से मिले और शाम को उनकी मुलाकात बॉलीवुड के लोगों से हुई। नेतन्याहू से मिलने वालों में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या बच्चन, अभिषेक बच्चन, करण जौहर, इम्तियाज अली, मधुर भंडारकर, विवेक ओबराय, प्रसून जोशी समेत कई फिल्मी हस्तियां शामिल थी। अपनी मुलाकात को यादगार बताते हुए पीएम बेंजामिन ने कहा कि अंग्रेजी में एक शब्द होता है- स्पीचलेस (निशब्द), जिसका एहसास मुझे आज यहां अमिताभ बच्चन से मिलकर हो रहा है।

अमिताभ से मिलकर मैं अब मैं नि:शब्द हूं...
उन्होंने कहा कि मुझे लगता था कि मैं बड़ी हस्ती हूं, फिर मुझे अमिताभ बच्चन के जलवे का अहसास हुआ, उनकी लोकप्रियता का एहसास मुझे उनके ट्विटर फॉलोअर्स से हुआ। उनके पास मुझसे 30 मिलियन (3 करोड़) ज्यादा ट्विटर फॉलोअर्स हैं इसलिए अब मैं नि:शब्द हूं।

मैं बॉलीवुड को दिल से सलाम करता हूं:नेतन्याहू
नेतन्याहू ने कहा कि दुनिया बॉलीवुड को दिलो-जान से पसंद करती है, इजरायल भी उसे बहुत पसंद करता है और मैं भी आप लोगों को पसंद करता हूं और आप सब का सम्मान करता हूं। मेरी पत्नी तो बॉलीवुड की बहुत बड़ी फैन हैं। हमने सिनेमा पर हाल ही में एक बिल पास किया है, हमने सिनेमा में 40 लाख शेकल्स निवेश किए हैं, आप हमारे देश में आइए, हम सिनेमा में और ज्यादा निवेश करेंगे, ये दोनों ही देशों के लिए बहुत अच्छा होगा।

जिस पर दुनिया को नाज होगा:नेतन्याहू
आप लोग वहां आइए, हम साथ में काम करेंगे, हम आपके बढ़िया टेकनीक देंगे, जिसमें क्रिएशन भी होगा। हमारे पास होमलैंड और POW है, जो कि हमारे शो के फार्मेंट है। अगर हम दोनों मिलकर काम करेंगे तो हमारे पास तकनीक, विज्ञान और कला सब कुछ होगा, जिस पर दुनिया को नाज होगा।

जय हिंद, जय महाराष्ट्र, जय इजरायल
उन्होंने आगे कहा, 'मैं आप सबके साथ एक सेल्फी लेना चाहता हूं ताकि दुनिया हमारे संबंधों को देखे, आपको मालूम होगा कि दुनिया की सबसे ज्यादा पसंद की गई सेल्फी एलन (शो प्रजेंटर) की थी, जो उन्होंने ऑस्कर्स में ली थी। अब मैं इतिहास बनाना चाहता हूं, उन्होंने अपनी बात, जय हिंद, जय महाराष्ट्र, जय इजरायल से खत्म की।

अमिताभ संग ली सेल्फी
और उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड सितारों के साथ सेल्फी ली, जिसे कि क्लिक की सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
Read Also: भारतीय CEOs से मिले इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू, बोले- आने वाला वक्त इनोवेशन का












Click it and Unblock the Notifications