इजरायली मॉडल ने खोली अनूप जलोटा की पोल, डिनर के लिए बुलाकर जबरन करने लगे थे किस
बिग बॉस के 12वें सीजन के आगाज के साथ ही विवादों का दौर भी शुरू हो गया है। विचित्र जोड़ियों से भरे इस सीजन की सबसे विचित्र जोड़ी भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू की कही जा रही है। अनूप जलोटा की 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड को लेकर तो कई विवाद हो ही रहे हैं।

नई दिल्ली। बिग बॉस के 12वें सीजन के आगाज के साथ ही विवादों का दौर भी शुरू हो गया है। विचित्र जोड़ियों से भरे इस सीजन की सबसे विचित्र जोड़ी भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू की कही जा रही है। अनूप जलोटा की 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड को लेकर तो कई विवाद हो ही रहे हैं, उनकी जिंदगी का एक और राज अब सामने आ गया है। तीन शादियां कर चुके अनूप जलोटा का नाम इससे पहले एक इजरायली मॉडल के साथ भी जुड़ा था। इजरायली मॉडल रीना गोलान ने जलोटा पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।

इस तरह हुई थी रीना और जलोटा की मुलाकात
इजरायली मॉडल रीना गोलान ने साल 2011 में लिखी किताब में जलोटा को लेकर कई खुलासे किए हैं। 'डियर मिस्टर बॉलीवुड' नाम से इस किताब में उन्होंने अपने और अनूप जलोटा के बीच रिश्ते के बारे में भी लिखा। उस दौरान रीना बॉलीवुड में काम मिलने की जुगत में लगी थीं, जब किसी ने उन्हें मुंबई में विटामिन नाम की कंपनी में काम करने का ऑफर दिया। उन्होंने ये कंपनी ज्वाइन कर ली और इसी सिलसिले में उनकी मुलाकात अनूप जलोटा से हुई।

अनूप जलोटा ने फ्लाइट में की थी ये हरकत
रीना को इस कंपनी से जब कुछ खास काम नहीं मिला तो वो जलोटा के पास मदद मांगने गईं। अनूप जलोटा ने भी उनकी मदद की और अपना शो होस्ट करने का काम रीना को दे दिया। इस काम के लिए जलोटा रीना को 10 हजार रुपये प्रति शो दे रहे थे। जलोटा के एक शो के लिए उन्हें भी देश से बाहर जाना पड़ा। फ्लाइट में रीना और जलोटा दोनों साथ में बैठे हुए थे जब जलोटा ने अपना हाथ रीना के पैर पर रख दिया। उनकी इस हरकत से रीना को तेज गुस्सा आया और उन्होंने जलोटा का हाथ झटक दिया।

जब जबरन गले लग गए थे जलोटा
इसके बाद जलोटा ने उन्हें अपनी बीमार पत्नी के बारे में बताया। किताब के अनुसार जलोटा की पत्नी काफी बीमार रहती थीं, जिसके कारण उनका शारीरिक संबंध काफी समय से नहीं बना था। जलोटा ने रीना से कहा कि वो ऐसी लड़की से संबंध बनाना चाहते हैं जिससे वो प्यार करते हों। रीना ने जलोटा से साफ कर दिया था कि वो दोस्त की तरह ही रहना चाहती हैं। रीना ने अपनी किताब में जलोटा के एक डिनर के दौरान जबरन किस करने और गले लगने की भी बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications