74th Republic Day: इजराइली राजनयिक ने पियानों पर 'जन गण मन' बजाकर दी भारत को बधाई, देखें Video
इजराइल के राजनयित कोब्बी शोशानी ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीयों को पियानो पर जन-गण-मन बजाकर बधाई दी।

Israeli diplomat wish 74th Republic Day: भारत इस साल अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी, 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। इस खास दिन के मौके पर दुनिया भर के राजनयिकों ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इसी कड़ी में इजराइल के राजनयिक कोब्बी शोशानी ने पियानो पर भारतीयों को संगीतमय अंदाज में बधाई दी।
मुंबई में इजराइल के राजनयिक कोब्बी शोशानी ने 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीयों को संगीतमय तरीके से बधाई देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने पियानो पर भारत का राष्ट्रगान बजाते हुए अपना एक वीडियो साझा किया। उन्होंने पियानो पर भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' बखूबी बजाया और कैप्शन में लिखा "भारत के संबंध में, मैंने भारत के सुंदर गीत 'जन गण मन' को बजाने की पूरी कोशिश की। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।" सोशल मीडिया यूजर्स ने खूबसूरत संगीत को पसंद किया और उन्हें धन्यवाद दिया।
वीडियो की शुरुआत में कोब्बी शोशानी कैमरे की तरफ पीठ करके बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है वह पियानो पर राष्ट्रगान बजाते हैं। और लास्ट में मुड़कर हैप्पी रिपब्लिक डे इंडिया कहते हुए अंत में जय हिन्द, जय इजराइल कहते हैं। कुछ घंटे पहले पोस्ट किए गए इस वीडिय को अब तक 1.10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यूजर्स ने दी वीडियो पर जमकर बरसाया प्यार
एक यूजर ने लिखा- नमस्कार। बहुत-बहुत धन्यवाद। बहुत ही सुखदायक और मधुर। एक अन्य ने लिखा, "वाह, आपने पियानो पर हमारा राष्ट्रगान खूबसूरती से बजाया #HappyRepublicDay।" "सर, यह बहुत मायने रखता है! तीसरे यूजर ने लिखा, "गर्मजोशी के लिए धन्यवाद..."












Click it and Unblock the Notifications