Israel Iran War के बीच मिडिल ईस्ट में उड़ानें ठप, IndiGo, Qatar Airways समेत इंटरनेशनल एयरलाइंस Flight रद्द
Israel Iran war: मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध चरम पर पहुंच चुका है। इसने हवाई यात्रा को गंभीर रूप से बाधित किया है। दुबई, अबू धाबी, अम्मान और रियाद सहित कई प्रमुख स्थानों पर हमलों की खबरें मिली हैं, जिससे इजराइल-ईरान संघर्ष भी गहरा गया है। इस बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर, भारतीय विमानन कंपनियों इंडिगो और एयर इंडिया ने मिडिल ईस्ट के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं।
वहीं कतर एयरस्पेस बंद होने के कारण कतर एयरवेज ने कतर एयरवेज की उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की है। कतर एयरवेज समूह ने कतरी हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण दोहा से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों के अस्थायी निलंबन की पुष्टि की है।

इंटनेशनल एयरलाइंस ने भी रद्द की फ्लाइट
इसके अलावा एयर फ्रांस, विज़ एयर, लुफ्थांसा, पोलिश एयरलाइंस, टर्किश एयरलाइंस, कतर एयरवेज और जापान एयरलाइंस जैसी यूरोपीय, एशियाई व मिडिल ईस्ट क्षेत्र की कई अन्य एयरलाइंस ने भी हवाई क्षेत्र बंद होने और बढ़ते तनाव के कारण अपनी उड़ानें रद्द या संशोधित की हैं।
एयर इंडिया ने मिडिल ईस्ट की सभी उड़ानें रद्द की
एयर इंडिया ने क्षेत्र में मौजूदा हमलों के कारण मिडिल ईस्ट की जगहों के लिए अपनी सभी उड़ानें तत्काल निलंबित करने की घोषणा की। कंपनी की सलाह में कहा गया है, "मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में विकसित हो रही स्थिति के मद्देनजर, एयर इंडिया की सभी उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं।
एयर इंडिया कहा "हम उड़ान संचालन के लिए सुरक्षा वातावरण का लगातार आकलन करते रहेंगे और आवश्यकतानुसार सक्रिय रूप से समायोजन करेंगे। हमारी टीमें यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेंगी।" यह भी उल्लेखनीय है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालयों के पास भी कथित हमलों की खबरें सामने आई थीं।
इंडिगो ने भी मिडिल ईस्ट की सभी उड़ानें रद्द की
इसी बीच, इंडिगो ने भी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए मध्य पूर्व से आने और जाने वाली सभी उड़ानें आधी रात तक रद्द करने की घोषणा की।
कंपनी के एक बयान में कहा गया है, "ईरान और मध्य पूर्व के आसपास हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों की बदलती स्थिति के कारण, सभी उड़ानें 0000 बजे तक रद्द हैं। यह कदम सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। हमारी टीमें लगातार स्थिति की निगरानी कर रही हैं और व्यवधान कम करने के लिए संचालन को पुनः समायोजित कर रही हैं।"
भारतीय वाहक स्पाइसजेट ने भी पुष्टि की कि मिडिल ईस्ट क्षेत्र में हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण दुबई के लिए उसकी कुछ उड़ानें प्रभावित होंगी। यह स्थिति वैश्विक हवाई यात्रा पर गहरा असर डाल रही है और यात्रियों को व्यापक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications