Gauhar-Zaid Wedding: इस्माइल दरबार ने गाया-'लुट गए हम...', बोले लोग-तलाक हो गया क्या?
Ismail Darbar sings Lutt Gaye at Gauahar Khan and Zaid's Sangeet.'बिगबॉस 7' की विजेता गौहर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं, आज वो मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे जैद के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। दोनों की शादी की रस्में 22 दिसंबर से ही शुरू हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। गुरुवार को गौहर-जैद की संगीत का फंक्शन रखा गया था, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए। इस समारोह का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ और लोग उस पर बहुत ज्यादा कमेंट कर रहे हैं।
Recommended Video

पापा इस्माइल ने गाया-'तड़प-तड़प कर इस दिल'
दरअसल बेटे के संगीत समारोह में इस्माइल दरबार स्टेज पर अपनी सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के मशहूर गीत 'तड़प-तड़प कर इस दिल' गाया। स्टेज पर उनके साथ जैद-गौहर भी नजर आ रहे हैं, वीडियो में इस्माइल अपने फूल फार्म में दिख रहे हैं।
'इंस्टाग्राम अकाउंट'
इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने 'इंस्टाग्राम अकाउंट' से शेयर किया है, जिसे अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है लेकिन लोग इस पर जमकर मजे ले रहे हैं क्योंकि इस्माइल जो गाना गा रहे हैं वो Sad Song है। लोगों ने लिखा है कि अरे भाई निकाह हो रहा है या फिर ब्रेकअप हो रहा है, कम से कम कुछ तो सोचकर गाओ, तो किसी ने लिखा कि आपके गाने को सुनकर लगा कि आप इस मोहब्बत से खुश नहीं।
यहां देखें: इस्माइल दरबार को गाना गाते हुए

गौहर से 11 साल छोटे हैं जैद इस्माइल
फिलहाल इसमें कोई शक नहीं गौहर-जैद की शादी जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मालूम हो कि गौहर और जैद की उम्र में 11 साल का अंतर है। हाल ही में गौहर खान ने जैद के साथ सगाई की खबर सोशल अकाउंट पर दी थी।
गौहर ने दी थी सगाई की खबर
बता दें कि गौहर ने इंस्टाग्राम पर जैद के साथ एक तस्वीर साझा की थी, तस्वीर में वो और जैद दोनों ने हाथ में गुब्बारे ले रखे थे,जिन पर लिखा था, उसने (गौहर ने) हां कह दिया है, तस्वीर साझा करते हुए गौहर ने अंगूठी की एक 'इमोजी' भी साझा की थी।

इस्माइल ने गौहर की तारीफ की थी
जब जैद के पिता से इस्माइल से पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि मुझे भी दोनों की सगाई की खबर आपकी ही तरह सोशल अकाउंट से ही मिली है। सच पूछिए तो अभी भी हमारे परिवार में लिहाज जिंदा है और बेटा अपने बाप से अपने निकाह के बारे में बात नहीं करता है और इसलिए ही जैद ने भी मुझे अपनी इस खुशी के बारे में नहीं बताया।
जैद मां आयशा के काफी करीब है
हालांकि वो अपनी मां आयशा के काफी करीब है और उसने गौहर और अपने रिश्ते के बारे में उन्हें बताया था। इस्माइल ने गौहर की तारीफ करते हुए कहा था कि वो बहुत समझदार बच्ची है, मुझे मेरे बेटे की खुशी से मतलब है, अगर वो गौहर के साथ खुश है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।

इस्माइल की पहली पत्नी फरजाना के बेटे हैं जैद
आपको बता दें कि जैद दरबार, इस्माइल की पहली पत्नी फरजाना के बेटे हैं, लेकिन जैद अपनी स्टेप मॉम यानी इस्माइल की दूसरी पत्नी आयशा के भी काफी करीब कहे जाते हैं, जैद पेशे से कोरियोग्राफर हैं।संगीत सेरेमनी में इस्माइल की पत्नी आयशा भी नजर आईं।













Click it and Unblock the Notifications