ISIS: कोर्ट में सुनवाई के बीच आतंकी अबू मूसा ने जज पर फेंका जूता
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेसीडेंसी जेल में कैद आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद मसीउद्दीन उर्फ अबू मूसा ने कोर्ट में सुनवाई को दौरान जज पर ही हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूसा को सुनवाई के लिए मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया था जहां उसने जज पर जूता फेंक दिया। हालांकि जूता जज की बजाए एक अधिवक्ता के कान पर जाकर लगा जिस वजह से वह जख्मी हो गए।

जज का उड़ाया मजाक
बता दें कि आतंकी संगठन आईएसआईएस के मोहम्मद मसीउद्दीन उर्फ अबू मूसा को पुलिस ने 2017 में गिरफ्तार किया था। जज पर हमला करने के बाद अबू मूसा को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया और उसे जेल ले जाया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई, कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस घटना के बाद अब वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही अबू मूसा के केस की सुनवाई होगी।

जज की तरफ फेंका जूता
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक अबू मूसा को सुनवाई के लिए कोलकाता नगर दायरा एवं बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया था। इस बीच अचानक आरोपी जोर-जोर से हंसने लगा और जज पर तंज कसते हुए बोला कि मेरी सुनवाई का अधिकार आपको नहीं है। इसके बाद अचानक उनसे अपने जूता उतारा और जज की ओर फेंक दिया। इस हमले से जज ने खुद को बचा लिया लेकिन जूता उनके पास खड़े एक अधिवक्ता को लग गया।

इस मामले में किया गया गिरफ्तार
इस घटना के बाद जज ने संदिग्ध आतंकी मूसा को तुरंत जेल ले जाने को कहा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जेल में बंद मूसा के केस की सुनवाई अब वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। बता दें कि बर्द्धमान के खागड़ागढ़ विस्फोट कांड में संदिग्ध आतंकी मूसा फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे 2017 में गिरफ्तार किया था। मूसा से जानकारी निकलवाने के लिए उसे बंगाल सीआइडी फिर एनआइए की हिरासत में भेज दिया गया था।
यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव: अनुराग ठाकुर बोले- 11 तारीख को नतीजे आते-आते शाहीन बाग साफ होना शुरू हो जाएगा
-
Jodhpur ISIS arrest News: राजस्थान में आतंकी साज़िश का भंडाफोड़, जोधपुर से ISIS एजेंट जीशान गिरफ्तार -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications