Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारतीय सेना की जासूसी करने वाले ISI एजेंट को पुलिस ने पोखरण से किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

नई दिल्ली, 15 जुलाई। भारतीय सेना से जुड़े अहम दस्तावेजों की जासूसी के मामले में हबीबुर रहमान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हबीबुर को राजस्थान के पोखरण से गिरफ्तार किया गया है। हबीबुर की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ ऑफिशियल एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। हबीबुर के पास से भारतीय सेना से जुड़े कई अहम दस्तावेज और महत्वपूर्ण मैप बरामद किए गए हैं। आरोप है कि रहमान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करता है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कहा कि आरोपी व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपी रहमान ने पूछताछ में बताया कि उसे ये दस्तावेज परमजीत कौर से मिले थे जोकि आगरा में सेना का कर्मचारी है। रहमान इन दस्तावेजों को कमाल को देने वाला था।

Recommended Video

    Indian Army का सब्जी सप्लाई करने वाला निकला ISI एजेंट, Delhi Police ने किया गिरफ्तार |वनइंडिया हिंदी
    isi

    पुलिस ने परमजीत कौर को भी हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आगे की जांच के लिए जल्द ही परमजीत कौर को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। बता दें कि रहमान इन अहम दस्तावेजों को कमाल को देने वाला था, इस पूरे मामले में पुलिस ने कुछ और संदिग्ध लोगों को भी गिरफ्तार किया है, माना जा रहा है कि यह किसी बड़े रैकेट का हिस्सा है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस का कहना है कि रहमान पोखरण में आर्मी बेस कैंप में सब्जी की सप्लाई करता था। उसका पिछले कुछ सालों से यहां सब्जी सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। खुफिया विभाग के इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को मंगलवार को पोखरण से गिरफ्तार किया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+