मुकेश अंबानी की बेटी ईशा और आनंद पीरामल की रॉयल इंगेजमेंट का पहला VIDEO
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई 21 सितंबर को इटली के लेक कोमो में हुई। दोनों की सगाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो बेहद ही शाही अंदाज में है। आपको बता दें कि अभी तक सगाई की ऑफिशियल फोटोज सामने नहीं आई हैं। लेकिन वायरल हुई फोटोज और वीडियो में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल साफ नजर आ रहे हैं।

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ईशा और आनंद लेक के किनारे खड़े हैं और उन पर फूलों की बारिश हो रही है। सामने झील में कलरफुल वाटर फाउंटेन चल रहे हैं। आनंद ने ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी हुई है तो ईशा खुले बालों में क्रीम कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। वीडियो में वहां मौजूद मेहमानों की झलक भी दिख रही है। साथ ही ईशा की मां नीता अंबानी भी स्टेज पर नजर आ रही हैं। नीता अंबानी ने बेबी पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है और वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
देखें VIDEO












Click it and Unblock the Notifications