Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बेदी और इल्मी के बाद अब केजरीवाल के पूर्व सहयोगी बिन्नी होंगे भाजपा में शामिल?

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के पुराने सहयोगियों ने केजरीवाल का साथ छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली है। अन्ना आंदोलन में केजरीवाल के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाली किरण बेदी आज भाजपा की नेता हैं और उन्हें पार्टी केजरीवाल के खिलाफ चुनाव भी लड़वा सकती है तो वहीं पिछले चुनावों में केजरीवाल के साथ दिल्ली चुनावों में कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ जोर-जोर से नारे लगाने वाली शाजिया इल्मी भी अब भाजपा की सदस्य बन गईं हैं। हालांकि पिछले साल उन्होंने आप पार्टी से चुनाव लड़ा था लेकिन वो हार गईं थीं।

तो वहीं अब भाजपा में शामिल होने वालों में तीसरा नंबर लक्ष्मी नगर के पूर्व विधायक विनोद कुमार बिन्नी का हो सकता है। बताया जा रहा है कि वह भाजपा में शामिल होने के इच्छुक हैं। इसके लिए भाजपा नेतृत्व से उनकी बातचीत चल रही है। केजरीवाल को गरियाने की वजह से आम आदमी पार्टी से निष्कासित बिन्नी की पूरी कोशिश है कि वो बीजेपी में शामिल हों और पार्टी उन्हें टिकट दे।

शनिवार शाम को उन्होंने दिल्ली प्रदेश कार्यालय पहुंचकर सतीश उपाध्याय से मुलाकात की। हालांकि बिन्नी अभी खुलकर कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन सूत्र कहते हैं कि एक-दो दिनों में ही उनके ऊपर से सस्पेंस का पर्दा उठ जायेगा। कहा जा रहा है कि बिन्नी लक्ष्मी नगर से नहीं बल्कि दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते हैं क्योंकि उस सीट पर अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+