विनोद कुमार बिन्नी के इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में खुलासे भी और भड़ास भी
नयी दिल्ली (अंकुर कुमार श्रीवास्तव)। अरविंद केजरीवाल महानाटककार हैं। जनता को बेवकूफ बनाने के लिए वो खुद ही ड्रेस तैयार करते हैं, मेकअप करते हैं, डॉयलॉग लिखते हैं और फिर उसी के मुताबिक जनता के बीच उतर जाते हैं। इतना ही नहीं अन्ना आंदोलन से लेकर दिल्ली विधानसभा चुनाव और फिर सरकार बनाकर भाग जाना ये सबकुछ स्क्रिप्टेड था। सीधे शब्दों में कहें तो सबकुछ हआ बाद में लेकिन ऐसा ही होगा इसे लिख बहुत पहले ही लिया गया था। केजरीवाल के बारे में कई खुलासे उन्हीं के पार्टी से पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर से विधायक रहे विनोद कुमार 'बिन्नी' ने वनइंडिया से खास बातचीत में किया है।

पहले केजरीवाल पर बेईमान होने का आरोप लगाने और फिर उन्हीं के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर लगातार सुर्खियों में रहे विनोद कुमार 'बिन्नी' ने वनइंडिया को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि अरविंद केजरीवाल का मकसद कभी दिल्ली की जनता की सेवा करना था ही नहीं वो तो बस वाया दिल्ली प्रधानमंत्री की कुर्सी हथियाना चाहते थे।
जिस लोकपाल पर जीते केजरी वो महज एक दिन पहले हुआ तैयार
केजरीवाल पर हमला बोलते हुए बिन्नी ने कहा कि उन्होंने दिल्ली की जनता से सिर्फ झूठ बोला था। यहां तक की जिस लोकपाल को लेकर केजरीवाल चुनाव जीते उसे हाऊस में पेश करने से एक दिन पहले तैयार किया गया था।
बिन्नी क्यों लड़ रहे हैं केजरीवाल के खिलाफ चुनाव
बिन्नी से जब पूछा गया कि वो केजरीवाल के खिलाफ क्यों चुनाव लड़ना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि वो केजरीवाल की सच्चाई देश के सामने लाना चाहते हैं। वो देश की जनता को बताना चाहते हैं केजरीवाल जनता की सेवा नहीं बल्कि अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं।

नई दिल्ली विधानसभा में नहीं करवाया एक भी काम
बिन्नी का दावा है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में अरविंद केजरीवाल ने कोई काम नहीं करवाया है। यहां तक की चुनाव जीतने के बाद वो एक बार भी क्षेत्र में नहीं गये। बिन्नी ने कहा कि इस बार चुनाव में अरविंद केजरीवाल की जमानत जब्त हो जायेगी।
बिन्नी बोले इंसान के कपड़ों में शैतान है केजरीवाल
हमने जब जख्म कुरेदे तो बिन्नी ने केजरीवाल पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि इंसान के कपड़ों में केजरीवाल एक शैतान हैं।
प्लान बनाकर स्टिंग ऑपरेशन किया केजरीवाल ने
आप पार्टी द्वारा एक के बाद एक स्टिंग ऑपरेशन कर राजनीतिक दलों को बेनकाब करने पर विनोद बिन्नी ने कहा कि पहले बिना सोचे समझे केजरीवाल ने नेताओं और पार्टियों पर आरोप लगा दिए। जब उनसे सबूत पेश करने को कहा गया तो उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन की प्लानिंग की।
प्लान्ड था डागर का स्टिंग
बिन्नी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता डागर (जिनपर आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीद-फरोख्त का आरोप लगा और उसकी वीडियो जारी की गई) का बनाया गया स्टिंग ऑपरेशन पहले प्लॉटेड था।
बिन्नी का भी होने वाला था स्टिंग ऑपरेशन
इतना ही नहीं बिन्नी ने कहा कि जब मैंने केजरीवाल की सच्चाई सामने लाने की ठानी तो मुझे भी स्टिंग करने की योजना बना ली गई थी। इसके लिए केजरीवाल ने कस्तूरबानगर के विधायक मदनलाल (बिन्नी के दूर के रिश्तेदार) को मोहरा बनाया। केजरीवाल के कहने पर मदनलाल बार-बार बिन्नी को फोन कर कह रहे थे कि भाजपा से ''सेटिंग'' करवा दो। बिन्नी ने बताया कि मदनलाल बार-बार मिलने के लिए दबाव बना रहे थे ताकि मेरे बातों को स्टिंग कर सकें।
फ्लॉप, फ्लॉप और सुपर फ्लॉप हैं केजरीवाल
बिन्नी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक सुपर फ्लॉप आदमी है। वो लोगों को सिर्फ परेशान करना जानते हैं। बिन्नी ने कहा कि केजरीवाल की हरकतों से परेशान होकर देश के जाने-माने वकील और भूतपूर्व कानून मंत्री शांतीभूषण ने कहा था कि केजरीवाल के अंदर वो काबिलियत नहीं कि पार्टी बना सकें। इतना ही नहीं बतौर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के तत्कालीन स्पीकर एमएस धीर से ऐसे काम करने को कहा जो उनके पद की गरिमा के खिलाफ था।
लोगों को अपने कार्य प्रणाली से अवगत करना मेरा एजेंडा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में विनोद कुमार बिन्नी का मेन एजेंडा जनता को अपने कार्य प्रणाली से अवगत कराना है। बिन्नी ने कहा कि वो चुनाव के दौरान खुद लोगों दरवाजे-दरवाजे जाएंगे और अपने विचारों को रखेंगे। भाजपा में शामिल होने की बात पर बिन्नी ने कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं है। अभी तक मैं निर्दलीय प्रत्याशी हूं।
भाजपा में जाने की उम्मीद
बिन्नी ने कहा कि अगर उनके विचारों को भाजपा स्वीकार करती है और विकास का वादा करती है तो वो समर्थन जरूर करेंगे। मोदी लहर पर बोलते हुए बिन्नी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भ्रष्टचार से छुटकारा मिलता दिख रहा है ऐसे में दिल्ली चुनाव में भी इस लहर का फायदा भाजपा को मिलेगा जरुर।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत












Click it and Unblock the Notifications