Indian Idol 12: क्या बंद होने वाला है इंडियन आइडल-12, हिमेश रेशमिया ने कही ये बात

नई दिल्ली। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि इंडियन आइडल-12 को डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 से रिप्लेस किया जा रहा है। जिसका प्रीमियर 27 मार्च को रात 8 बजे सोनी टीवी पर होगा। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि, इंडियन आइडल-12 की रेटिंग घटने के कारण शो को ऑफ-एयर किया जा रहा है। शो के जज हिमेश रेशमिया ने बताया कि, यह सब एक अफवाह है। इस महीने शो का खत्म नहीं हो रहा है।

नए समय पर आएगा इंडियन आइडल

नए समय पर आएगा इंडियन आइडल

हिमेश रेशमिया ने कहा कि, जबकि इंडियन आइडल टैलेंटेड बच्चों के डांस रियलिटी शो सुपर डांसर के लिए रास्ते खोल रहा है। हमारी संगीत यात्रा एक नए समय में हमारे दर्शकों के साथ जारी रहेगी। इंडियन आइडल की प्रतिभा जो आपने देखी है वह जारी रहेगी। हम सभी 27 मार्च से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर हर शनिवार और रविवार को रात 9.30 बजे अपने दर्शकों के साथ फिर से मिलेंगे। सभी को अग्रिम रूप से होली की शुभकामनाएं और उत्सव शुरू होने दें।

27 मार्च से एक नए समय पर प्रसारित होगा शो

27 मार्च से एक नए समय पर प्रसारित होगा शो

इंडियन आइडल 12 सोनी टीवी पर 27 मार्च से एक नए समय पर प्रसारित होगा। हिमेश के साथ नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी भी शो में जज हैं। इंडियन आइडल 12 का प्रीमियर पिछले साल 19 दिसंबर को हुआ था और वर्तमान में 10 प्रतियोगी हैं जो प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इस वीकेंड शो में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी 'इंडियन आइडल 12' में नजर आनेवाली हैं। इस दौरान एक्ट्रेस कई मजेदार बातें शेयर करने वाली है।

शो में दिखेंगी हेमा मालिनी

शो में दिखेंगी हेमा मालिनी

हेमा मालिनी से फिल्म 'शोले' में उनके रोल के बारे में पूछा। खासतौर से उस सीन के बारे में, जिसमें वो कांच पर नाचती नजर आ रही थीं। हेमा मालिनी ने बताया कि असल में वो प्लास्टिक था, जिस पर वो डांस कर रही थीं, लेकिन उनके एक्सप्रेशन्स इस सीन की हाइलाइट थे। हेमा ने शो के दौरान ये भी बताया कि जब वो और धर्मेंद्र एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उसी दौरान दोनों एक गाने की शूटिंग कर रहे थे और उस शूटिंग में हेमा मालिनी के पिता उनके साथ आते थे, ताकि वो धर्मेंद्र के साथ अकेले में वक्त ना बिता सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+