क्या प्रेग्नेंट हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा? मां ने बताया सच

नई दिल्ली। देसी गर्ल औऱ हॉलीवुड एक्टर प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी एक तस्वीर शेयर करने के बाद प्रियंका चोपड़ा चर्चा में आई थीं। जिसके बाद बी-टाउन में प्रियंका और निक के माता-पिता बनने की चर्चा तेज हो गई थी। प्रियंका ने दिसम्बर में हॉलिवुड सिंगर निक जोनस के साथ जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी रचाई। हाल ही में प्रियंका न्यूयॉर्क फैशन वीक में Michael Kors के आउटफिट में पहुंची थीं। इस दौरान की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें कथित तौर पर एक्ट्रेस का बेबी बंप स्पॉट किया गया है। जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों ने भी तेजी पकड़ी ली है। हालांकि अब उनकी मां मधु चोपड़ा ने सच बताया है।

उन्होंने कैमरे के एंगल को दोषी ठहराया है

उन्होंने कैमरे के एंगल को दोषी ठहराया है

प्रियंका की प्रेग्नेंसी की खबरों पर उनकी मां ने एक इंटरव्यू में अपनी बात रखी है। इस इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने कहा कि, प्रियंका के प्रेग्नेंट की होने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कैमरे के एंगल को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा प्रियंका का आउटफिट अच्छा था। उनकी कुछ फोटोज में ही ऐसा दिख रहा था, बाकी के सभी फोटोज ठीक थे। कैमरे का एंगल ठीक नहीं था। हाल ही में प्रियंका ने बच्चों के सवाल पर कहा था, ये तब होगा जब इसे होना होगा। हम जरूर पैरेंट्स बनना चाहते हैं।

मां, मुझे जरा चैन लेने दो

मां, मुझे जरा चैन लेने दो

मधु चोपड़ा ने बताया कि, जब मैंने प्रियंका से इस बारे में फोन पर बात की, तो उसने बताया कि वो थकी हुई थी, इसलिए सुस्त हालत में थी। इसी वजह से कैमरे के एंगल से ऐसा लग रहा था कि वह प्रेग्नेंट हैं। मैंने प्रियंका को कहा कि लोग ऐसा कह रहे है, तो उसने साफ कहा कि मां, मुझे जरा चैन लेने दो। प्रियंका जल्द ही शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' में नजर आनेवाली हैं, जिसमें उनके साथ होंगे फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम।

पिछले साल दिसंबर में निक-प्रियंका ने की थी शादी

पिछले साल दिसंबर में निक-प्रियंका ने की थी शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर को दो रीति-रिवाजों से जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में शादी की थी। शादी का फंक्शन तीन दिनों तक चला। शादी के बाद प्रियंका-निक ने 3 वेडिंग रिसेप्शन ऑर्गेनाइज किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+