गृह मंत्री अमित शाह का अगला निशाना क्या नक्सली हैं?
Recommended Video
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर को विशेषाधिकार देने वाले धारा 370 पर बड़ी कार्रवाई के बाद क्या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अगला निशाना नक्सली हैं? ये सवाल इसलिए उठे हैं क्योंकि अमित शाह ने सोमवार को नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि इस बैठक में अमित शाह ने इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मुख्य सचिवों से नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन और उन इलाकों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। माना जा रहा है कि इस बैठक में देश के जिन हिस्सों में नक्सली गतिविधियां ज्यादा हैं, वहां के लिए बड़ी रणनीति तैयार की जाएगी।

गृहमंत्री अमित शाह ने की उच्च स्तरीय बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को देश के सभी नक्सल प्रभावित राज्यों के साथ बैठक की। दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई इस बैठक में कई राज्यों के सीएम शामिल हुए। जिनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, झारखंड के सीएम रघुबर दास और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्रियों के अलावा नक्सलवाद प्रभावित 10 राज्यों के शीर्ष पुलिस अधिकारी, अर्धसैनिक बलों के अधिकारी एवं मंत्रालय के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

नक्सल प्रभावित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी हुए शामिल
सोमवार को हुई इस बैठक के पहले दौर में नक्सल प्रभावित राज्यों के डीजीपी भी शामिल हुए। इसके बाद दूसरे दौर में अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिवों के साथ नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की रूपरेखा के पर चर्चा की। गृह मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों ने बताया, 'इस बैठक में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की योजनाओं को बल देने पर चर्चा हुई। गृह मंत्रालय संभालने के बाद अमित शाह ने पहली बार नक्सल प्रभावित इलाकों को लेकर इस तरह की उच्चस्तरीय बैठक की है।
नक्सलियों को लेकर क्या है अमित शाह का प्लान?
देश में 10 राज्य ऐसे हैं जो नक्सल प्रभावित हैं, ये राज्य हैं- छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2009 से 2013 के दौरान नक्सल हिंसा के 8,782 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2014-18 के दौरान 4,969 थे। इस दौरान नक्सल हिंसा के मामले में 43.4 फीसदी की कमी आई है।
उच्चस्तरीय बैठक के बाद क्या बोले अमित शाह
उच्चस्तरीय बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक काफी फायदेमंद रही। इस दौरान इन राज्यों की सुरक्षा और विकास से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications