इरफान खान की मौत पर बोले राहुल गांधी, भारत ने विश्व मंच पर अपना ब्रांड एंबेसडर खो दिया

नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता इरफान खान के निधन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दुख का इजहार किया है। खान के परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए राहुल ने कहा है कि इरफान खान विश्व सिनेमा और टीवी जगत के लिए भारतीय ब्रांड एंबेसडर थे। एक शानदार एक्टर को आज देश ने खो दिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर ये लिखा है।

राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखी ये बात

राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखी ये बात

राहुल ने अपने ट्टीट लिखा, इरफान खान की मृत्यु की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। वे एक बहुमुखी और प्रतिभाशाली एक्टर थे। इरफान विश्व सिनेमा के लिए भारत के ब्रांड एंबेसडर थे,जिस आज हमने खो दिया। हम हमेशा उन्हें याद करेंगे। इस मुश्किल वक्त में उनके परिवार, मित्रों और उनके चाहने वाले फैन्स के प्रति मेरी संवेदना है।

Recommended Video

    Irrfan Khan Died : PM Modi, Amit Shah और Rahul Gandhi ने जताया शोक | वनइंडिया हिंदी
     गहलोत, प्रियंका ने भी जताया दुख

    गहलोत, प्रियंका ने भी जताया दुख

    इरफान की मौत पर प्रियंका गांधी ने लिखा, इरफान खान की बेमिसाल अदाकारी जैसी दूसरी मिसाल मिलनी मुश्किल है। उनके अभिनय ने भाषा, राष्ट्र और मजहब की सीमाओं को तोड़ते हुए अदाकारी का एक ऐसा मुकाम बनाया, जिसने कला और संवेदना के जरिए पूरी मानवता को एकजुट करने का काम किया। आपका अभिनय हमारी थाती है। हम इसे सहेजकर रखेंगे।

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, मुझे हमारे देश के सबसे बहुमुखी अभिनेता इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर हैरानी हुई। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को मेरी हार्दिक संवेदना। ईश्वर उन्हें शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले। बता दें कि इरफान के माता पिता राजस्थान के ही थे।

    कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ इरफान का निधन

    कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ इरफान का निधन

    इरफान खान का बुधवार को मुंबई के कोक‍िलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। इरफान की हालत गंभीर थी और वो आईसीयू में थे। उन्हें कोलन इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 साल पहले मार्च 2018 में इरफान खान को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। जिसके इलाज के लिए वे लंदन गए थे। जिसके बाद से लगातार उनकी तबीयत खराब चल रही थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+