महीनों के इलाज के बाद घर लौटने को तैयार इरफान, परिवार के साथ भारत में मनाएंगे दिवाली!
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार इरफान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है। महीनों से लंदन में कैंसर का इलाज करा रहे इरफान जल्द ही देश लौटने वाले हैं। इरफान खान दिवाली अपने पूरे परिवार के साथ भारत में मनाएंगे।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार इरफान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है। महीनों से लंदन में कैंसर का इलाज करा रहे इरफान जल्द ही देश लौटने वाले हैं। इरफान खान दिवाली अपने पूरे परिवार के साथ भारत में मनाएंगे। एक्टर अपने इलाज के बीच कुछ दिन की छुट्टियां लेकर भारत आ रहे हैं, छुट्टियों के बाद वो वापस यूके इलाज के लिए लौट जाएंगे। पहले खबरें थीं कि इरफान दिवाली के बाद भारत आएंगे।

महीनों के इलाज के बाद वापस लौटेंगे घर
अभिनेता इरफान खान महीनों बाद देश लौट सकते हैं। मिडडे की खबर के मुताबिक इरफान दिवाली का त्योहार अपने परिवार के साथ भारत में मनाएंगे। इरफान को लेकर पहले खबरें आईं थीं कि वो इलाज खत्म कर दिवाली के बाद वापस अपने घर लौटेंगे, लेकिन अब चर्चा है कि वो दिवाली परिवार के साथ देश में मनाएंगे। खबर के अनुसार, 'इरफान और उनका परिवार अपने नासिक फार्महाउस पर दिवाली मनाने का प्लान कर रहा है। ये 10 दिनों की एक छोटी ट्रिप होगी।'

दीवाली के बाद वापस लौट जाएंगे यूके
खबर के अनुसार इरफान खास दिवाली मनाने 10 दिन के लिए भारत आएंगे। इसके बाद वो यूनाइडेट किंग्डम अपने इलाज के लिए वापस लौट जाएंगे। इरफान ने मार्च में एंडोक्राइन ट्यूमर होने की खबर का खुलासा कर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद से ही वो यूके में इसका इलाज करा रहे हैं। इस बीच उनकी फिल्म 'कारवां' भी रिलीज हुई, लेकिन इसके प्रमोशन में इरफान शामिल नहीं हुए थे। वो सोशल मीडिया के जरिये ही फिल्म से जुड़े रहे।

इस फिल्म से कर सकते हैं वापसी
सोशल मीडिया के जरिये ही वो फैंस को अपनी सेहत के बारे में भी खबर कर रहे हैं। उन्होंने एक लंबा-चौड़ा खत लिख फैंस के साथ वो दर्द साझा किया, जिसे वो अब तक अपने अंदर समेटते आए थे। न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे इरफान ने अपने खत में लिखा कि इस दुनिया में अनिश्चितता ही सबसे निश्चित है। हाल ही में खबर आई थी कि इरफान शूजीत सरकार की उधम सिंह को लेकर बायोपिक में नजर आएंगे। इसी बायोपिक के जरिये वो इलाज के बाद फिल्मों में वापसी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications