कैंसर की जंग जीतकर इरफान खान ने की दमदार वापसी, पर्दे पर देखकर फैंस हुए गदगद

कैंसर की जंग जीतकर इरफान खान ने की दमदार वापसी, पर्दे पर देखकर फैंस हुए गदगद

मुंबई। कैंसर को मात देकर अभिनेता इरफान खान ने पर्दे पर दमदार वापसी की है। लंबे वक्त से अपने चेहेते अभिनेता का इंतजार कर रहे फैंस के लिए ये किसी गिफ्ट से कम नहीं हैं। बीमारी को मात देने के बाद एक्टर इरफान खान फिर से काम में जुट गए हैं। इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग की तैयारियों में व्यस्त हैं। फिल्म की रिलीज से पहले इरफान खान पर्दे पर दिखे हैं जिसे देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं। लंदन में कैंसर का इलाज कर वो भारत लौट चुके हैं और लौटने के साथ ही अपने काम में जुट गए हैं। इरफान अंग्रेजी मीडियम फिल्म की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। फिल्मों के साथ ही वक्त निकालकर उन्होंने एड फिल्म की शूटिंग की और पर्दे पर दमदार वापसी की।

 एड फिल्म से इरफान की दमदार वापसी

एड फिल्म से इरफान की दमदार वापसी

इरफान फिल्मों के साथ-साथ ब्रांड प्रमोशन से भी जुड़े हैं। इरफान लंबे समय से सिस्का एलईडी का प्रचार कर रहे हैं। कैंसर की वजह से वो लंबे वक्त से कैमरे से दूर रहे हैं। बीमारी को हराकर भारत लौटने के साथ ही उन्होंने एक बार फिर से सिस्का के लिए एड फिल्म शूट किया। उन्होंने 45 सेकेंड का एड शूट किया है। खास बात ये है कि बीमारी के बाद ये पहली बार है जब इरफान खान पर्दे पर नजर आए हैं। उन्हें कैमरे के सामने देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं।

 वायरल हो रहा है वीडियो

वायरल हो रहा है वीडियो


टीवी एक्टर हितेन तेजवानी ने उनके साथ इस एड फिल्म को शूट किया है। हितेन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि मैं अपने पसंदीदा एक्टर इरफान सर के साथ मैं हमेशा से काम करना चाहता था। मुझे उनके साथ काम मिल गया। बहुत ही शानदार इंसान हैं इरफ़ान सर। इस एड फिल्म की शूटिंग 31 मार्च को हुई थी। सोशल मीडिया पर इस एड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 जल्द शुरू होगी अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग

जल्द शुरू होगी अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग

इरफान खान जल्द ही अंग्रेजी मीडियम फइल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर और राधिका मदान हैं। फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होगी। फिल्म में करीना पहली बार एक पुलिस अधिकारी बनेंगी। इस फिल्म को होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं। अंग्रेजी मीडियम साल 2017 में आई 'हिंदी मीडियम' का दूसरा भाग है। गौरतलब है कि अभिनेता इरफ़ान काफी समय से मेडिकल ट्रीटमेंट के सिलसिले में लंदन में थे, वहां वो न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+