HDFC बैंक ने ब्रांच के बाहर लगवाई कीलें, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एचडीएफसी बैंक की एक शाखा की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। दरअसल मुंबई के फोर्ट इलाके में बैंक ने अपने गेट के आसपास के फर्श पर कीलें लगवा दी थी। ताकि रात में कोई बेघर वहां ना बैठ सके और ना सो सके। बैंक ने इन कीलों को लगवाने के पीछे यह तर्क दिया था कि उसने यह कदम बैंक की सुरक्षा को देखते हुए उठाया है। फिलहाल बैंक ने इन कीलों को हटवाने के आदेश दे दिया है।

बैंक ने भले ही इन कीलों को सुरक्षा के लिए लगवाया था, लेकिन लोग सोशल मीडिया पर बैंक के अमानवीय चेहरे की आलोचना कर रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लोगों ने बैंक से कीलें हटाने की अपील की थी ताकि बेघर लोग वहां सो सकें। आपको बता दें कि हाल ही इस ब्रांच का मरम्मत हुई थी। जिसके बाद इन कीलों को लगा दिया गया था।

इसके घटना के जानकारी जब एचडीएफसी बैंक के शीर्ष नेतृत्व को हुई तो उन्होंने कीलें हटवाने का आदेश दिया। इसके बाद बैंक ने लिखा, फोर्ट ब्रांच के बाहर लोहे की कील लगाने से लोगों को हो रही असुविधा के लिए हमें खेद है। हाल ही में हुए मरम्मत के काम के दौरान ये कील लगाई गईं। हम इसे जल्द ही हटाएंगे। इसके बाद बैंक ने इन कीलों को फर्श के आसपास से हटवा दिया है। इन फोटो के ट्विटर पर सबसे पहले @simonmundy नाम के ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई थी।













Click it and Unblock the Notifications