कपिल को बहुत मिस कर रहे हैं इरफान पठान, Twitter पर लिखी दिल की बात
नई दिल्ली। हर दिल अजीज और कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले कपिल शर्मा को उनके चाहने वाले बहुत ज्यादा मिस कर रहे हैं, हर किसी की चाहत है कि बस कपिल जल्दी से टीवी पर वापस आ जाएं, कपिल को मिस करने वालों में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज रहे इरफान पठान भी शामिल हैं।

कपिल को मिस कर रहे हैं इरफान पठान
जिन्होंने कपिल के लिए ट्विटर पर लिखा है कि पिछले दिनों टीवी पर चैनल्स बदलते हुए मुझे कपिल शर्मा का शो मिला, मैं आशा करता हूं कि कपिल जल्द ही हमारे बीच में वापस आएंगे और लोगों का मनोरंजन करेंगे#wish
कपिल ने किया रिप्लाई
ताज्जुब ये है कि इन दिनों सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए कपिल शर्मा ने भी इरफान के ट्वीट का जवाब दिया। कपिल ने लिखा, जरूर इरफान भाई, मैं जल्दी ही वापस आ रहा हूं, आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए बहुत शुक्रिया।
इन दिनों गुमनामी के अंधेरे में गुम हैं कपिल शर्मा
मालूम हो कि अपनी बीमारी और निजी जिंदगी में चल रहे उथुल पुथल की वजह से टीवी और सोशल मीडिया से दूर हुए कपिल शर्मा के बारे में खबर आई थी कि वो अक्टूबर में अपने नए कॉमेडी शो के साथ सोनी टीवी पर वापसी करेंगे।

जल्द होगी कपिल शर्मा की वापसी!
हालांकि कपिल ने इन बातों पर ये कहकर विराम लगा दिया था कि उनकी किसी भी चैनल्स से कोई भी शो को लेकर कोई भी बातचीत नहीं हुई है, मीडिया वाले कुछ भी छाप देते हैं लेकिन अब जब इरफान के ट्वीट पर उन्होंने रिप्लाई किया है तो उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि अक्टूबर में एक बार फिर से कपिल अपनी कॉमेडी से लोगों को गुगुदाएं।












Click it and Unblock the Notifications