IRCTC Thailand Tour Package: छुट्टियों एंजॉय करने का मौका बेहद दिलचस्प, कम खर्च में विदेश घूमने का शानदार ऑफर
IRCTC Tourism हॉलिडे सीजन में लोगों को आकर्षक टूर पैकेज ऑफर करता है। 2023 की छुट्टियों में Thailand Tour Package घूमने और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अच्छा मौका हो सकता है।

IRCTC Tourism सेगमेंट में पर्यटकों के बेहद कमाल के अवसर देता है। 2023 का मार्च बीत चुका है। गर्मियों की छुट्टियों में कहां जाएं? इसकी प्लानिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में IRCTC Thailand Tour Package काफी कमाल का ऑफर साबित हो सकता है। थाइलैंड टूर पैकेज छुट्टियों एंजॉय करने का बेहद दिलचस्प मौका है। पैकेज के अनुसार कम खर्च में विदेश घूमने का शानदार ऑफर मिल रहा है। आईआरसीटीसी ने वेबसाइट पर जो डिटेल शेयर की है, इसके अनुसार थाइलैंड की फ्लाइट कोलकाता और पटना से बोर्ड की जा सकती है। प्राइस भी काफी अफॉर्डेबल हैं।जानिए टूर पैकेज की डिटेल
आईआरसीटीसी टूरिज्म की तरफ से ₹ 52,350 से शुरू होने वाले थाईलैंड टूर पैकेज में 6 दिनों तक घूमने का मौका मिलेगा। टूर ऑफर प्रति व्यक्ति है। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय, पटना (बिहार की राजधानी) की तरफ से बैंकाक की आकर्षक जगहों पर घूमने के लिए किफायती टूर पैकेज डिजाइन किया गया है। इसे 'थ्रिलिंग थाईलैंड' नाम दिया गया है।

थाईलैंड जाने वाले पर्यटकों के बीच लोकप्रिय प्रमुख जगहों और द्वीपों को कवर करते हुए इस पैकेज के तहत फ्लाइट पटना से मिलेगी। थाईलैंड के पटाया, बैंकॉक, कोरल द्वीप पर घूमने का मौका मिलेगा। फ्लाइट पटना से बैंकॉक जाएगी। फिर IRCTC ही पर्यटकों को पैकेज में शामिल खर्चे पर पटाया ले जाएगी। इसके बाद बैंकॉक से वापस पटना पहुंचाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications