Guru Kripa Yatra: IRCTC के टूर पैकेज से करें सिख धर्म के पवित्र स्थलों के दर्शन, जानें कब शुरू होगी यात्रा

गुरु कृपा यात्रा टूरिस्ट ट्रेन 5 अप्रैल को लखनऊ से शुरू होने जा रही है। यह यात्रा 10 रातों और 11 दिनों में पूरी होगी। यात्रा के लिए बुकिंग समेत अन्य जानकारी के लिए IRCTC के वेबसाइट पर विजिट करें।

Guru Kripa Yatra train

Guru Kripa Yatra Train: अगर आप सिख धर्म से जुड़े पवित्र स्थलों के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो जरा रुकिए क्योंकि आईआरसीटीसी (IRCTC) के पास आपके लिए एक बेहतरीन प्लान है। टूरिस्ट ट्रेनों की भारत गौरव श्रृंखला के तहत गुरु कृपा यात्रा टूरिस्ट ट्रेन 5 अप्रैल को लखनऊ से शुरू होने जा रही है। इस पैकेज में यात्रियों को सिख धर्म से जुड़े पांच पवित्र तख्त और भारत के अन्य प्रमुख गुरुद्वारों के दर्शन कराए जाएंगे, जोकि सिख समुदाय में विशेष महत्व रखते हैं।

5 अप्रैल से शुरू होगी गुरु कृपा ट्रेन यात्रा
गुरु कृपा ट्रेन यात्रा 5 अप्रैल 2023 से शुरू होगी जोकि 15 अप्रैल 2023 को समाप्त हो जाएगी। यह यात्रा 10 रातों और 11 दिनों में पूरी होगी। आईआरसीटीसी के अनुसार, यात्रा के लिए बोर्डिंग/डी-बोर्डिंग लखनऊ, सीतापुर, पीलीभीत और बरेली स्टेशनों से होगी।

गुरु कृपा यात्रा ट्रेन द्वारा कवर किए जाने वाले स्थान

  • आनंदपुर साहिब: श्री केसगढ़ साहिब गुरुद्वारा और विरासत-ए-खालसा।
  • कीरतपुर साहिब: गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब
  • सरहिंद: गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब
  • अमृतसर: श्री अकाल तख्त और स्वर्ण मंदिर
  • भटिंडा: श्री दमदमा साहिब
  • नांदेड़: तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब
  • बीदर: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक झीरा साहिब
  • पटना: गुरुद्वारा श्री हरमंदिरजी साहिब

गुरु कृपा यात्रा ट्रेन का किराया कितना होगा
गुरु कृपा यात्रा ट्रेन में कुल 678 बर्थ होंगी (कम्फर्ट: 44, स्टैंडर्ड: 58, इकॉनमी: 576)। इस यात्रा के लिए ट्रेक के टिकट की कीमत इकोनॉमी क्लास के लिए 19,999 रुपये, स्टैंडर्ड 19,999 रुपये और कम्फर्ट क्लास के लिए 39,999 रुपये से शुरू होती है। यात्री https://www.irctctourism.com पर टिकट बुक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- IRCTC के टूर पैकेज से करें प्रभु राम के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों के दर्शन, जानिए कितना होगा किराया

टूर पैकेज में मिलेंगी खास सुविधाएं
इस टूर पैकेज में ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, होटलों में रुकने की सुविधा, दर्शनीय स्थलों की यात्रा के साथ संपूर्ण सड़क परिवहन शामिल होगा। भारत रेलवे ने भारत और दुनिया के लोगों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार ऐतिहासिक स्थानों को दिखाने के लिए भारत गौरव ट्रेनों की शुरुआत की है। भारत गौरव ट्रेन की पहली सेवा पिछले साल जून में कोयम्बटूर उत्तर से साईंनगर शिरडी तक शुरू हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+