नहीं करवा पाएंगे ट्रेन टिकट की बुकिंग, रिजर्वेशन सिस्टम रहेगा ठप, 139 सर्विस पर भी असर
नई दिल्ली। अगर आप ट्रेन टिकट की बुकिंग करवाने जा रहे हैं तो जरा इस खबर को पढ़ लीजिए। आज रात रेलवे में ट्रेन टिकट की बुकिंग आप नहीं करवा सकेंगे। रेलवे का रिजर्वेशन सिस्टम आज काम नहीं करेगा। इतना ही नहीं पूछताछ के लिए 139 की सर्विस भी ठप हो जाएगी। जी हां भारतीय रेलवे के कामकाज पर आज असर पड़नवे जा रहा है। आज रात 10:45 से रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम बंद रहेगा। इस दौरान आप टिकट बुकिंग नहीं करवा सकेंगे। रेलवे द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई है। हालांकि बाद में रेलवे ने एक और अपटेड जारी किया और कहा कि पूरे भारत में इसे बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि सिर्फ चार जोन नार्दन रेलवे, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे और नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में ही इस सेवा को कुछ घंटों के लिए बंद किया जाएगा। हालांकि रेलवे की कोशिश है कि इसे बीच बीच में वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए चालू रखा जाए।

रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम रहेगा बंद
भारतीय रेलवे का दिल्ली के लिए ‘कंप्यूटरीकृत जन आरक्षण प्रणाली' (पीआरएस) आज रात 10.45 से लेकर अगले 6 घंटों के लिए बंद रहेगा। रेलवे द्वारा जारी किए गए प्रेस रिलीज के मुताबिक 2 मई रात 10:45 से लेकर 3 मई सुबह 5 बजे तक पीआरएस सिस्टम बंद रहेगा। इस दौरान आप गाड़ियों में सीट बुक नहीं करा पाएंगे।

क्या है वजह
दरअसल रेलवे अने पीआरएस सिस्टम को अपग्रेट कर रहा है। जिसकी वजह से आज रात इसे कुछ घंटों के लिए बंद रखा जा रहा है। इस दौरान रेलवे टिकट बुकिंग के साथ साथ रेलवे की पूछताछ प्रणाली 139 पर भी असर पड़ेगा। दिल्ली पीआरएस से संबंधित पूछताछ भी अनुपलब्ध रहेगी।

रेलवे ने जारी किया अपटेड
रेलवे ने इस पर एक और अपटेड जारी किया और कहा कि पूरे भारत में इसे बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि सिर्फ चार जोन नार्दन रेलवे, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे और नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में ही इस सेवा को कुछ घंटों के लिए बंद किया जाएगा। हालांकि रेलवे की कोशिश है कि इसे बीच बीच में वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए चालू रखा जाए।

ट्रेन में कैशलेस सुविधा की होगी शुरुआत
रेलवे ने ट्रेन से सफर के दौरान खाने-पीने की चीजों को खरीदने के लिए कैश के झंझट को खत्म करने की पहल शुरू कर दी है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते जल्द ही रेलगाड़ियों में भी कैशलेस सुविधा मुहैया कराने पर विचार कर रही है, जिसके तहत यात्रियों को खाने-पीने की चीजों को खरीदने में काफी आसानी होगी। लोग क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से ट्रेन में खाने-पीने की चीजें खरीद पाएंगे। इससे कैश के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications