IRCTC: कैसे तुरंत पैसे चुकाए बिना बुक करें ट्रेन टिकट? जानें 3 स्टेप में पूरा प्रोसेस
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन(आईआरसीटीसी) की ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग का उपयोग करके कोई भी टिकट बुक कर सकता है। इसमें खास बात यह है कि जब तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल जाता, तब तक तुरंत पैसे का भुगतान नहीं करना पड़ता है।
हालांकि, भारतीय रेलवे ई-टिकटों के लिए तुरंत पैसे चुकाए बिना बुक करने की व्यवस्था है। यह विकल्प केवल आईआरसीटीसी द्वारा आई-पे भुगतान गेटवे में सक्षम है और इसे 'ऑटोपे' कहा जाता है।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के आईपे पेमेंट गेटवे का 'ऑटो पे' फीचर एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई ), क्रेडिट कार्ड और यहां तक कि डेबिट कार्ड के साथ भी काम करता है। आइए जानते हैं इसका उपयोग कैसे करें?
- स्टेप-1 : आईआरसीटीसी वेबसाइट या ऐप पर जाएं और अपनी यात्रा विवरण दर्ज करें। इसके बाद, अपने ट्रेन कोच का चयन करें और यात्री विवरण दर्ज करें।
- स्टेप-2 : चयनित ट्रेन कोच के भुगतान के लिए उपयुक्त बटन का चयन करें। वहां कई पेमेंट गेटवे होंगे, जिनमें एक 'iPay' भी शामिल है, उस पर क्लिक करें। क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा और वहां कई पेमेंट ऑप्शन (ऑटोपे, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, आईआरसीटीसी मुद्रा और नेट बैंकिंग) होंगे।
- स्टेप-3 : ऑटोपे चुनें। ऑटोपे विकल्प के भीतर, तीन ऑप्शन हैं। जिसमें यूपीआई, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड। उनमें से किसी एक पर क्लिक करें और रिलेवेंट डिटेल दर्ज करें। पैसा बैंक द्वारा ग्रहणाधिकार पर रखा जाएगा और केवल तभी काटा जाएगा,जब चयनित यात्रा विवरण के लिए पुष्टिकृत टिकट बुक किए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications