ट्रेन लेट होने पर आप हक से मांग सकते हैं रेलवे से ये सुविधाएं, देखिए लिस्ट
नई दिल्ली, 05 सितंबर। भारतीय रेलवे (Indian Railway) की तरफ से यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती है। लेकिन अक्सर जानकारी के अभाव में यात्री इन सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। ऐसे ही एक सुविधा भारतीय रेलवे की तरफ से यात्रियों को ट्रेन लेट होने पर दी जाती है। दरअसल, अगर ट्रेन किसी कारण की वजह से लेट होती है, तो ट्रेन की तरफ से यात्रियों को फ्री में खाना दिया जाता है। वहीं, अगर भारतीय रेलवे की तरफ से ट्रेन लेट पर यात्रियों को ये सुविधाएं नहीं मिलती हैं, तो वो हक से इसकी मांग कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए ये शर्त होना जरूरी है....

इन ट्रेनों के यात्रियों को ही मिलता है लाभ
आप किसी राजधानी, शताब्दी या दुरंतो में सवार हैं और यदि आपकी ट्रेन देरी से चल रही हैं तो भारतीय रेलवे की तरफ से आपको मुफ्त में खाना दिया जाता है। इस बारे में भारतीय रेलवे की तरफ से आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर खानपान नीति में जिक्र किया गया है।
इतने घंटे लेट होने पर लागू होती है नीति
भारतीय रेलवे की यह नीति तब लागू होती है जब ट्रेन अपने पहुंचने के समय से दो घंटे लेट हो जाती है। हालांकि, यह सेवा केवल राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध है। इन ट्रेनों के अलावा किसी भी ट्रेन के यात्रियों को यह सुविधा नहीं मिलती है।
यात्रियों को ट्रेन में खाने-पीने के लिए सर्व की जाती हैं ये चीजें
2Nos में बिस्कुट। (मैरी/सीसीएम द्वारा प्रमाणित ब्रांड)।
चाय/कॉफी किट (चीनी/चीनी मुक्त पाउच (7 ग्राम)
चाय/कॉफी, मिल्क क्रीमर पाउच (5 ग्राम)।
ब्रेकफास्ट-इवनिंग टी
4-ब्रेड स्लाइस (भूरा / सफेद) (बड़ा टुकड़ा)
1-बटर चिपलेट (8-10 ग्राम)
1-टेट्रा पैक में फलों का पेय (200 मिली)
चाय/कॉफी किट (चीनी/चीनी मुक्त पाउच (7 ग्राम)
चाय/कॉफी, मिल्क क्रीमर पाउच (5 ग्राम)
लंच और डिनर में इन चीजों को किया जाता है सर्व
चावल- (200 ग्राम)
दाल (100 ग्राम) (येलो दाल राजमा और छोले)
पिकल (15 ग्राम) या फिर
7 पूड़ी (175 ग्राम), मिक्स वेज-आलू (150 ग्राम)
पिकल (15 ग्राम)
साल्ट और पेपर
ये भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक के पास रील बनाना किशोर को पड़ा भारी, ट्रेन ने मारी टक्कर, जानें फिर क्या हुआ...












Click it and Unblock the Notifications