IRCTC Diwali-Chhath Ticket Booking:रेलवे लेकर आया बहुत बड़ा ऑफर, त्योहारों पर घर जाने में होगी पैसों की महाबचत!
IRCTC Diwali-Chhath Train Ticket Booking: त्योहारों का मौसम आते ही हर कोई घर की ओर लौटने की तैयारी करता है। दीवाली की रौनक और छठ की आस्था से जुड़े इन खास दिनों में लाखों यात्री बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाते हैं। हर साल की तरह इस बार भी ट्रेनों में भीड़ बढ़नी तय है, लेकिन रेलवे ने यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है।
न सिर्फ छठ-दीवाली की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग खोल दी गई है, बल्कि पहली बार राउंड ट्रिप पैकेज भी लाया गया है। इसमें आने-जाने दोनों टिकट साथ बुक करने पर 20% छूट मिलेगी। रेलवे ने आज यानी 26 सितंबर 2025 से 24 नवंबर 2025 तक की यात्रा के लिए बुकिंग खोल दी है।

कब हैं दीवाली और छठ
इस साल दीवाली 21 अक्टूबर को होगी, जबकि छठ महापर्व 25 से 28 अक्टूबर तक चलेगा। इन तारीखों के दौरान बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है।
ये भी पढ़ें: IRCTC Budget Tour Package: इससे बेहतर ऑफर नहीं मिलेगा! बजट में करें शिरडी से लेकर भीमाशंकर जी के दर्शन
किन रूट्स पर सबसे ज्यादा भीड़
दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, पुणे, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से हर साल बड़ी संख्या में लोग बिहार और पूर्वी यूपी के लिए निकलते हैं। पटना, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सहरसा, छपरा, आरा, बक्सर, बनारस, गोरखपुर, बलिया, मऊ और देवरिया जैसे शहर सबसे ज्यादा भीड़ वाले गंतव्य हैं।
विशेष ट्रेनें और मुख्य रूट
त्योहारों की भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने 12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। सेंट्रल रेलवे ज़ोन ने ही 1126 स्पेशल ट्रेनें घोषित की हैं।
कुछ प्रमुख स्पेशल ट्रेनें
- गोंदिया - पटना स्पेशल (08795/08796) : 19 अक्टूबर से, जिसमें जनरल, स्लीपर और एसी कोच शामिल होंगे।
- Charlapalli - Raxaul साप्ताहिक स्पेशल (07051/07052) : 4 अक्टूबर से, साप्ताहिक सेवा के तौर पर चलेगी।
- गोंदिया - पटना छठ स्पेशल (08897/08898) : 23 से 25 अक्टूबर के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन।
नया राउंड ट्रिप पैकेज (IRCTC Round Trip Package)
रेलवे ने इस बार त्योहारों पर भीड़ कम करने और यात्रियों की सुविधा के लिए राउंड ट्रिप पैकेज की शुरुआत की है। यह योजना 14 अगस्त 2025 से बुकिंग के लिए खुल चुकी है।
पैकेज की खास बातें
- यात्रियों को आने-जाने दोनों टिकट एक साथ बुक करने पर 20% छूट मिलेगी।
- यह स्कीम उन लोगों के लिए है जो 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच जाने और 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच लौटने की यात्रा करेंगे।
- टिकट केवल कन्फर्म क्लास में मिलेगा, इसमें रिफंड या बदलाव की सुविधा नहीं होगी।
- छूट तभी मिलेगी जब दोनों टिकट एक ही यात्री, एक ही स्टेशन जोड़ी और एक ही क्लास में होंगे।
- 60 दिन की एडवांस बुकिंग सीमा वापसी टिकट पर लागू नहीं होगी।
- टिकट ऑनलाइन और काउंटर दोनों से मिलेंगे, लेकिन बुकिंग का तरीका (ऑनलाइन/काउंटर) दोनों यात्राओं के लिए एक जैसा होना चाहिए।
- फ्लेक्सी-फेयर वाली ट्रेनों पर यह स्कीम लागू नहीं होगी और अन्य किसी कूपन या पास के साथ इसे जोड़ा नहीं जा सकेगा।
रेलवे का मानना है कि इस स्कीम से यात्रियों को लंबी छुट्टियों की योजना बनाने में आसानी होगी और भीड़ भी नियंत्रित होगी।
बुकिंग में तेजी
120 दिन पहले तक टिकट बुकिंग की सुविधा होती है। अब छठ और दीवाली की तारीखें नजदीक होने के कारण आने-जाने दोनों का रिजर्वेशन शुरू हो चुका है। समय रहते टिकट न लेने वालों को वेटिंग लिस्ट का सामना करना पड़ सकता है।
यात्रियों को सलाह
जो लोग इस बार त्योहार पर बिहार और पूर्वी यूपी की ओर यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें अभी से आने-जाने दोनों टिकट बुक कर लेना चाहिए। रेलवे की नई स्कीम से न सिर्फ पैसों की बचत होगी बल्कि टिकट कन्फर्म मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।
ये भी पढ़ें: IRCTC Diwali-Chhath Train Booking: त्योहार पर घर वापसी की चिंता खत्म, इस तारीख तक हो रही रिजर्वेशन












Click it and Unblock the Notifications